फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temple Bell Rings at Midnight, Villagers Catch Alleged Thief with 40 Bells

UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न

Wed, 22 Jul 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

आगरा के बड़ा उखर्रा स्थित पथवारी मंदिर से घंटे चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से करीब 40 छोटे-बड़े घंटे बरामद हुए, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन
Temple Bell Rings at Midnight, Villagers Catch Alleged Thief with 40 Bells
मंदिर में लगा घंटा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा स्थित पथवारी मंदिर में घंटे चोरी करने पहुंचे की चोरों को घंटा बजने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पीछा कर एक चोर को घंटों समेत पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
विज्ञापन



 

बड़ा उखर्रा निवासी बॉबी ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे वह घर की छत पर सो रहा था। तभी पथवारी मंदिर से घंटा बजने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि कुछ युवक मंदिर से घंटे चोरी कर रहे हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया, जिसकी पहचान अरुण निवासी नगला लालजीत, सदर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें -  होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो



 

तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक की बोरी में करीब 40 छोटे-बड़े चोरी के घंटे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने भागे साथियों में एक का नाम मनोज बताया। मंदिर के बाहर खड़ी बिना नंबर की बाइक मनोज की थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस भागे हुए चोरों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -   भाजपा का मिशन 2027: चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति परीक्षण, कौन है सक्रिय, कौन निष्क्रिय? इस तरह होगा निर्णय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed