{"_id":"6a6980a96acbd4ff490b8827","slug":"mother-killed-her-son-for-talking-to-her-lover-in-mathura-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम का कत्ल कर न कांपे हाथ, न बहे आंखों से आंसू, फोन चलाने में व्यस्त; प्रेमी को कहानी सुनाते पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम का कत्ल कर न कांपे हाथ, न बहे आंखों से आंसू, फोन चलाने में व्यस्त; प्रेमी को कहानी सुनाते पकड़ी गई
Wed, 29 Jul 2026 10:44 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:44 AM IST
सार
मथुरा से दिल दहालने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए बेटे का कत्ल कर दिया। बच्चा बार-बार रो रहा था। मां ने उसे गला दबाकर मार दिया। इसके बाद मौत को सामान्य दिखाने का नाटक भी किया।
विज्ञापन
mathura murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति से नफरत, बच्चों के प्रति बेरुखी और मायके के प्रेमी से इश्क ने ममता का ही गला घोंट दिया। हत्या के बाद मां के चेहरे पर न पछतावे की शिकन है, न ही आंखों में आंसू। वह बेटे की मौत के बाद भी अपने प्रेमी से फोन पर बातें करने में व्यस्त रहती थी। कॉल डिटेल के आधार पर पति ने सारे राज खोल दिए। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
वहीं जलभराव होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव भी नहीं निकल सका। फरह क्षेत्र के गांव बरारी निवासी रुचि जिंदल की शादी छह साल पहले बलदेव के गांव छौली निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता से हुई थी। कृष्ण मुरारी ने बताया कि उनकी मेडिकल की दुकान है।
उनके दो बच्चे पांच वर्षीय बेटी है और तीन वर्ष का पुत्र माधव था। कृष्ण मुरारी का आरोप है कि रुचि की शादी उनसे जरूर हुई थी, लेकिन उसका दिल मायके के ही एक शादीशुदा जनरल स्टोर संचालक से लगा था।

करीब पांच साल पहले भी कृष्ण मुरारी ने पत्नी को प्रेमी से बात करते पकड़ा था। उस समय रुचि ने माफी मांगकर दोबारा संपर्क न रखने का आश्वासन दिया था। भरोसा दिलाने के लिए उसने सबके सामने सिम कार्ड तोड़ दिया था। परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया, लेकिन रुचि का फरेब बंद नहीं हुआ। उसने पति की बिना जानकारी के नया मोबाइल खरीदा और प्रेमी से बातचीत जारी रखी।
पति से बेरुखी और बच्चों पर अत्याचार पर गहराया संदेह
पति कृष्ण मुरारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही रुचि का व्यवहार बेहद रूखा था। वह बात-बात पर झगड़ती और उन्हें कोसती थी। बच्चों को भी छोटी-छोटी बातों पर बेरहमी से पीटती थी। वह एक माह ससुराल में तो एक माह मायके में बिताती थी। कृष्ण मुरारी खुद ही खाना बनाकर बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजते थे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजता था।

ऐसे खुला राज
वारदात के बाद भी रुचि का संवेदनहीन रवैया रहा। बेटे की हत्या करने के बाद भी रुचि को अफसोस नहीं था। अस्पताल से लेकर घर तक, जहां परिजन मासूम की मौत पर बदहवास होकर रो रहे थे, वहीं आरोपी महिला लगातार मोबाइल चलाने में व्यस्त रहती थी। संदेह के आधार पर पति ने उसका मोबाइल चेक किया तो सारे राज खुल गए। कॉल डिटेल निकलवाई गई, तो वह प्रेमी का निकला। कड़ाई से की गई पूछताछ में रुचि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जलभराव के कारण नहीं निकल सका शव
पति कृष्ण मुरारी की तहरीर पर थाना बलदेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मंगलवार को मासूम माधव का शव बाहर निकालने पहुंची थी, लेकिन दफनाए गए स्थान के आसपास जलभराव होने के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। सीओ संजीव राय ने बताया है कि मंगलवार को शव बाहर नहीं निकल सका। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
बीती 28 जून को रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान तीन वर्षीय मासूम माधव अपनी मां को बार-बार टोक रहा था और परेशान कर रहा था। प्रेमी से हो रही बातचीत में खलल पड़ता देख मां बौखला गई। उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम की सांसें थमने के बाद महिला ने परिजन को गुमराह किया। सामान्य मौत समझकर परिजन ने शव को दफना दिया था।

एक महीने बाद खुला राज
दिन बीत रहे थे और परिवार धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 21 जुलाई का दिन इस परिवार के लिए एक और भूचाल लेकर आया। कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।

बार-बार रो रहा था बच्चा
रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।

आशिक के लिए ममता का कत्ल
सच्चाई जानने के बाद जब कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो रुचि टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 'रोहित' नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

28 जून को जब वह रोहित से फोन पर बात कर रही थी, तब माधव लगातार रो रहा था। प्रेमी से बातचीत में हो रही इस बाधा से वह इतनी झल्ला गई कि उसने गुस्से में अपने ही बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।