{"_id":"6a02c738f6a146750d09aabc","slug":"moving-scorpio-catches-fire-on-agra-lucknow-expressway-engineer-and-driver-escape-just-in-time-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा: दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, इंजीनियर और चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा: दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, इंजीनियर और चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार अधिशासी अभियंता और चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार कानपुर के कल्यानपुर 150 आरके पुरम निवासी अनिल मिश्रा पुत्र बीसी मिश्रा उन्नाव में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह चालक धर्मेंद्र राजपूत पुत्र चंद्रपाल निवासी शाहपुर थाना पनकी, कानपुर नगर के साथ स्कॉर्पियो कार से उन्नाव से आगरा जा रहे थे।उन्होंने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा-21 के पास कार में गियर ठीक से नहीं लग रहा था, जिसके चलते चालक धीरे-धीरे वाहन चला रहा था। इसी दौरान थाना डौकी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14.900 पर पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा।
चालक ने तुरंत कार को रोक दिया। दोनों लोगों ने जल्दबाजी में कार से जरूरी सामान बाहर निकाला और बोनट खोलकर देखा तो इंजन में आग लगी हुई थी। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस और यूपीडा टीम को दी गई। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस, फायर ब्रिगेड और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।