{"_id":"69ddd245ed39a09a0807d99f","slug":"mystery-surrounding-death-of-transporter-in-agra-remains-unsolved-even-after-10-days-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रांसपोर्टर की मौत 10 दिन बाद भी राज, टक्कर मारने वाली कार नहीं हुई बरामद; GST अधिकारी पर साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रांसपोर्टर की मौत 10 दिन बाद भी राज, टक्कर मारने वाली कार नहीं हुई बरामद; GST अधिकारी पर साजिश का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में ट्रांसपोर्टर की माैत का मामला अब तक राज बना हुआ है। पुलिस ट्रांसपोर्टर को टक्कर मारने वाली कार भी बरामद नहीं कर सकी है। परिजनों ने जीएसटी अधिकारी पर साजिश का आरोप लगाया था।
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत का राज 10 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। पुलिस का दावा है कि दबिश दी जा रही है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी कॉल डिटेल और लोकेशन पता की जा रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
मेवाती गली, भोगीपुरा निवासी असगर अली का शव 4 अप्रैल को मल्ल का चबूतरा के पास सड़क पर मिला था। एक सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें एक कार उनको टक्कर मारने के बाद चली जाती है। मृतक के बेटे डॉ. अजमन अली की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजन ने घटना को हादसा नहीं, हत्या बताया। जीएसटी अधिकारी, उनके पति सहित अन्य की साजिश बताई थी।
Trending Videos

घटना को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी चालक नहीं पकड़ा गया। जबकि पुलिस को पहले ही पता चल गया था कि कार जालौन के नंबर की है फिर भी कार बरामद नहीं की जा सकी है। परिजन का कहना है कि जीएसटी अधिकारी सहित अन्य लोग असगर अली को परेशान कर रहे थे। दो लोग मल्ल का चबूतरा स्थित गोदाम पर भी आए थे। पुलिस सभी की कॉल डिटेल और लोकेशन पता कर रही है। यह देखा जा रहा है कि प्राथमिकी में जिन लोगों पर हत्या की साजिश का शक जताया गया है, वे घटना के समय कहां पर थे।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्या के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। इन पर टीम कार्य कर रही है। कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।