फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new Amrit Bharat train will run between Prayagraj and Surat

यात्रियों के लिए अच्छी खबर: प्रयागराज-सूरत का सफर होगा आसान, अमृत भारत ट्रेन की सौगात; इन स्टेशनों पर स्टाॅपेज

Sun, 16 Aug 2026 10:16 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

सूरत या फिर प्रयागराज की ओर सफर करने वाले यात्रियों को नई अमृत भारत ट्रेन की साैगात मिलने जा रही है। ये ट्रेन आगरा के ईदगाह समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। 

विज्ञापन
new Amrit Bharat train will run between Prayagraj and Surat
अमृत भारत ट्रेन

विस्तार

आगरा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज से सूरत के उधना के बीच नई अमृत भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर होगा। इससे आगरा से गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है, हालांकि नियमित संचालन की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। ट्रेन संख्या 20437-20438 प्रयागराज से हर सोमवार सुबह 5:20 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:05 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में उधना से मंगलवार सुबह 6:45 बजे चलकर बुधवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन


अमृत भारत ट्रेन के ईदगाह पर ठहराव से आगरा के यात्रियों को सूरत, वडोदरा और रतलाम सहित कई शहरों के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन की समय सारणी जारी हुई है अभी औपचारिक उद्घाटन और नियमित संचालन की तिथियां का एलान बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed