{"_id":"67ce721891a2c0a5c20c7460","slug":"new-delhi-intercity-will-run-till-gwalior-on-holi-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली पर यात्रियों को बड़ी सहूलियत, ग्वालियर तक चलेगी नई दिल्ली इंटरसिटी; इन गाड़ियों का भी किया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली पर यात्रियों को बड़ी सहूलियत, ग्वालियर तक चलेगी नई दिल्ली इंटरसिटी; इन गाड़ियों का भी किया विस्तार
Mon, 10 Mar 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:31 AM IST
सार
होली पर नई दिल्ली इंटरसिटी ग्वालियर तक चलेगी। इसके साथ ही गाड़ियों में साधारण कोचों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ ही कुछ ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। इसके अलावा रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में साधारण कोच लगाने पर भी विचार कर रहा है।
नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाया गया है। इटावा-आगरा कैंट मेमू व आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर को मथुरा तक बढ़ाने का घोषणा की है। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 से 17 मार्च तक ग्वालियर तक संचालित रहेगी। आगरा कैंट-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी 13 मार्च से 17 मार्च तक ग्वालियर तक संचालित रहेगी।
गाड़ी सं. 64625 इटावा-आगरा छावनी मेमू और आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर को 13 से 17 मार्च के बीच मथुरा जं. से चलाने का निर्णय लिया गया है। अझई-छाता स्टेशनों के मध्य नरी सेमरी में मेले के चलते 29 मार्च से 6 अप्रैल तक ताज एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव (दोनों तरफ से) दिया गया है।
विज्ञापन
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में साधारण कोच भी बढ़ाए जा सकते हैं।
ये स्पेशल ट्रेनें भी आगरा से गुजरेंगी
उदयपुर सिटी-पटना-उदयपुर सिटी होली स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से 11 से 25 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और पटना से 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी से मंगलवार रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे ईदगाह स्टेशन व पटना से बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे चलकर रात 9:10 बजे ईदगाह जं. स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 09623/09624 उदयपुर सिटी-फारिबसगंज-उदयपुर सिटी होली स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से 11 से 18 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और फारबिसगंज से 13 से 20 मार्च के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 9, 12 मार्च को और निजामुद्दीन से 11, 14 मार्च को चलेगी। ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:20 बजे और निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे चलकर दोपहर 3:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।