सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newlywed Found Hanging 40 Days After Marriage Husband and Father-in-law Sent to Jail in Agra

दुल्हन की 40वें दिन मौत: एक पैर पलंग और दूसरा कुर्सी पर, इस हाल में मिली थी लाश; पति और ससुर भेजे गए जेल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शादी के करीब 40 दिन बाद नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के दहेज हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Newlywed Found Hanging 40 Days After Marriage Husband and Father-in-law Sent to Jail in Agra
नवविवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के सौ फुटा रोड, बाग खिन्नी का महल क्षेत्र में नवविवाहिता मोनिका (19) का शव ससुराल में शुक्रवार को फंदे से लटका मिला था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना पाया गया। पति नितिन और ससुर नरेंद्र ओझा को मामले में जेल भेजा गया है।
Trending Videos


 

मलपुरा नहर निवासी बाइक मैकेनिक रमेश चंद्र शर्मा की बेटी मोनिका की शादी बीती 4 फरवरी को बाग खिन्नी का महल निवासी नितिन ओझा के साथ हुई थी। मोनिका की मौत के बाद परिजन ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। नितिन और उसकी मां रजनी, बेटी को मायके वालों से बात नहीं करने देते थे। जेठ-जेठानी और देवर भी ताने मारते थे। बेटी 10 दिन पूर्व मायके आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले सोमवार को नितिन घर आया था और बेटी से झगड़ा करने के बाद दबाव बनाकर उसे साथ ले गया था। शुक्रवार को मौत की जानकारी मिली। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेजा है।

 

एक पैर पलंग और दूसरा कुर्सी पर
मोनिका के भाई सूरज ने बताया कि घटना की जो फोटो उन्हें मिली हैं। उनमें बेटी का सीधा पैर पलंग पर है और उल्टा पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर है। ऐसे हालात में कोई फंदे पर कैसे लटक सकता है। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है। बहन की मौत के बाद भी दमाद नितिन और उसके परिवार वालों की आंख में शिकन नहीं थी। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

 

शादी के लिए की थी मेडिकल स्टोर में नौकरी
सूरज ने बताया कि रिश्ता तय होने के दौरान नितिन और उसके परिजन ने नितिन को मेडिकल स्टोर पर नौकरी और साथ में कंपाउंडर का काम करने की जानकारी दी थी। शादी के दौरान हमने उनकी हर इच्छा का ध्यान रखा। मैरिज होम से लेकर खाने का मेन्यू और दहेज का सामान उनकी मर्जी का दिया गया। शादी के बाद पता चला कि नितिन की शादी कराने के लिए उसके परिजन ने नौकरी पर बिठाया था। शादी तय होने के बाद ही उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed