सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Ganga Water Supply in Yamuna Par Areas of Agra for Two Days Due to Tank Cleaning

Agra: यमुनापार में दो दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, टोल-फ्री नंबर कर लें नोट; इन क्षेत्रों में भी रहेगी पेयजल की किल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन और ओवरहेड टैंक की सफाई के कारण दो दिन गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। टेढ़ी बगिया, बजरंग नगर समेत कई इलाकों के लोगों से पहले से पानी जमा करने की अपील की गई है।

No Ganga Water Supply in Yamuna Par Areas of Agra for Two Days Due to Tank Cleaning
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र के टेढ़ी बगिया और बजरंग नगर समेत आधा दर्जन इलाकों में मंगलवार और बुधवार को गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। जलकल विभाग मंगलवार व बुधवार को छत्ता जोन के तहत आने वाले नाऊ की सराय जोनल पंपिंग स्टेशन और बजरंग नगर ओवरहेड टैंक की सफाई कराएगा। इसके चलते 17 मार्च की शाम और 18 मार्च को सुबह-शाम जलापूर्ति बाधित रहेगी।
Trending Videos


जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पानी की गुणवत्ता बनाए रखने व स्वच्छता के लिए समय-समय पर पंपिंग स्टेशन व टैंक की सफाई कराना जरूरी होता है। इसी वजह से दोनों जगह सफाई के लिए आपूर्ति को रोका जा रहा है। सफाई कार्य के कारण टेढ़ी बगिया, बजरंग नगर, शोभा नगर, राधा नगर, गुलाब नगर, बैकुंठी बाग और फाउंड्री नगर आदि क्षेत्रों में पानी का संकट रहेगा। विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में लोगों की मदद के लिए जलकल विभाग ने टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर के लिए यहां करें संपर्क
पानी की किल्लत होने पर नागरिक जलकल विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722 या कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छत्ता जोन के अवर अभियंता ललित कुमार से उनके मोबाइल नंबर 8192095951 पर भी मदद मांगी जा सकती है। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed