{"_id":"67628ba4daccb970110d6010","slug":"nsg-commando-deployed-for-cm-yogi-s-security-died-in-a-road-accident-family-members-shocked-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात रहे एनएसजी कमांडो की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात रहे एनएसजी कमांडो की मौत, सड़क दुर्घटना में गई जान; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 18 Dec 2024 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:15 PM IST
सार
मैनपुरी के भोगांव में हुआ सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत हो गई। वे अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। घायल एनएसजी कमाडों को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एनएसजी कमांडो फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में बहन से मिलने जा रहे एनएसजी कमांडो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जवान की मौत पर श्रीनगर बटालियन से आए जवानों ने मृतक को सलामी दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एनएसजी कमांडो की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर के मोहल्ला भीम नगर निवासी 32 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र मुंशीलाल वर्ष 2011 में लखनऊ सेंटर से सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। सीआरएफ में कड़ी ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें एनएसजी कमांडो में जगह मिली थी। वर्तमान में वे श्रीनगर में तैनात थे। इससे पहले वे सीएम योगी की सुरक्षा में भी तैनात रहे थे। कमलेश कुमार विगत 12 दिसंबर को यूनिट से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। मंगलवार को रात 9 बजे वे मोटर साइकिल से मैनपुरी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहे थे।
बताया गया है कि मैनपुरी में भाजपा कार्यालय के निकट पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक खड़े ट्रक में पीछे से उनकी बाइक घुस गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।