{"_id":"6a02b4d141cdb3fd3d0ee41f","slug":"one-worker-two-salaries-bjp-councillor-creates-uproar-in-agra-nagar-nigam-meeting-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब का मामला: कोई एक नौकरी के लिए तरस रहा, 15 सफाई कर्मी दो नगर निगम से ले रहे वेतन; बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का मामला: कोई एक नौकरी के लिए तरस रहा, 15 सफाई कर्मी दो नगर निगम से ले रहे वेतन; बड़ा खुलासा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद हरिओम बाबा ने 15 सफाई कर्मचारियों के आगरा और फिरोजाबाद दोनों नगर निगमों से वेतन लेने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पार्षद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।
भाजपा पार्षद हरिओम बाबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी ऐसे हैं जो आगरा के साथ फिरोजाबाद नगर निगम से भी वेतन ले रहे हैं। इन सभी 15 सफाई कर्मचारियों के हस्ताक्षर फिरोजाबाद नगर निगम के रजिस्टर में भी है, वहीं आगरा में भी उसी अवधि का वेतन जारी किया गया। यह चौंकाने वाला खुलासा कावेरीकुंज के भाजपा पार्षद हरिओम बाबा ने नगर निगम सदन में किया। उन्होंने फिरोजाबाद नगर निगम का रजिस्टर और आगरा नगर निगम की सूची मेयर के सामने रखी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डायस के सामने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
पार्षद हरिओम बाबा और पंकज अग्रवाल ने मेयर के सामने आरोप लगाया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा ने सफाई मित्र रखने में करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की है। 4200 की जगह 6200 सफाई कर्मचारी हो गए, पर सफाई का बुरा हाल है। दो हजार सफाई कर्मचारियों से करोड़ों रुपये वसूले गए हैं। कागज पर ही इन्हें भर्ती दिखाया गया। ऐसे 15 कर्मचारियों की सूची भी पेश की जिनके पिता के नाम और घर का पता एक समान है। इस पर जमकर हंगामा हुआ और अन्य पार्षदों ने हरिओम बाबा के आरोपों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त से की एनएसए को हटाने की मांग
नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेताओं ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी (एनएसए) डॉ. संजीव वर्मा को हटाकर वापस सीएमओ ऑफिस भेजने की मांग मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से की। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने मृतक आश्रितों की फाइलें पांच साल से रोक रखी हैं। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त संतोष कुमार से मिलने को कहा। इस दौरान विनोद इलाहाबादी, श्याम कुमार करुणेश, सुन्दर बाबू चंचल, संतोष डागौर, राजेश चौधरी, गुलशन दयाल आदि मौजूद रहे।