{"_id":"69bcda1d1dfbac7d3c0626b5","slug":"parents-body-protests-at-book-depot-over-alleged-commission-and-forced-purchase-of-school-books-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव! माहेश्वरी बुक डिपो पर जोरदार प्रदर्शन, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव! माहेश्वरी बुक डिपो पर जोरदार प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
पापा संस्था ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल अभिभावकों को एक तय दुकान से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जिसके विरोध में संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर प्रदर्शन किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच कर स्कूल प्रबंधन और पुस्तक विक्रेता दोनों को शासनादेशों का पालन करने की चेतावनी दी।
माहेश्वरी बुक डिपो पर प्रदर्शन किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
किताबों में कमीशनखोरी के खिलाफ पापा संस्था ने बृहस्पतिवार को संजय प्लेस स्थित किताब विक्रेता के यहां हंगामा किया। संस्था ने एक ही दुकान से किताबें खरीदने की बाध्यता पर नाराजगी जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की।
Trending Videos
निजी विद्यालयों की मनमानी और महंगी किताबों की अनिवार्यता के खिलाफ प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस (पापा संस्था) ने संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्कूल निजी प्रकाशकों के साथ मिलकर महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। संस्था के संयोजक दीपक सरीन ने बताया कि निजी स्कूल शासनादेशों के विपरीत निजी प्रकाशकों की पुस्तक सूची जारी कर अभिभावकों को एक तय दुकान से खरीद के लिए बाध्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में स्टाफ पुस्तक विक्रेता का प्रचार कर रहे हैं। स्कूल परिसर से ही यूनिफॉर्म खरीदने के लिए निर्धारित समय के साथ 3400 रुपये लाने का संदेश भेजा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी महेश पटेल ने संयुक्त रूप से पास ही स्थित निजी स्कूल का दाैरा कर हकीकत खंगाली।
राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हमने टीम के साथ स्कूल का दाैरा किया था। स्कूल प्रबंधन को इस बात के लिए आगाह किया गया है, कि वे एक ही दुकान से एक ही प्रकाशक की किताब खरीदने का दबाव न बनाएं। शासनादेश का पालन करें। उन्होंने बताया कि इसके बाद संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो पर भी गए। उनको भी शासनादेश के पालन की हिदायत दी गई।
वहीं, संजय प्लेस स्थित माहेश्वरी बुक डिपो के संचालक शुभांशु माहेश्वरी ने बताया कि हम दुकानदार है, जो छात्रों की मांग होती है। उसके अनुसार किताबें रखते हैं। सीबीएसई, आईसीएसई, एनसीईआरटी, समेत अन्य प्रकाशकों की किताब हैं। हम किसी विशेष प्रकाशक की किताब नहीं रखते।