फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passerby shot to frame neighbor FIR registered against five in agra

पड़ोसी को फंसाने की साजिश: राहगीर को मारी गोली, पुलिस जांच में ऐसे सामने आया सच; पांच आरोपियों पर एफआईआर

Mon, 14 Sep 2026 08:52 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 08:52 AM IST
सार

युवक के गोली दाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। आरोपी भाग गए। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Passerby shot to frame neighbor FIR registered against five in agra
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग में पड़ोसी को फंसाने के लिए एक युवक ने साथियों संग एक राहगीर को रास्ते में रोककर उस पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी के 4 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बरीनी, नेहरा बेगूसराय, बिहार निवासी अमित कुमार जयराम बाग में किराए पर रहते हैं। उनकी फास्ट फूड की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की रात 9:30 बजे वह दुकान से घर लौट रहे थे। नगला हवेली में केशव मंदिर के पास साैरभ चाैधरी, राहुल बघेल सहित 3 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। साैरभ ने कहा कि उसका पड़ोसी भूपेंद्र से झगड़ा चल रहा है। मुकदमेबाजी भी है। आरोपी आपस में बात करने लगे कि अमित की हत्या कर देते हैं। इसका आरोप भूपेंद्र पर लगा देंगे।
विज्ञापन


बकौल अमित, यह सुनकर वह घबरा गया। विरोध करने पर युवकों ने पकड़ लिया। साैरभ ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली दाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए। आरोपी भाग गए। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साैरभ चाैधरी पर दर्ज हैं 11 मामले
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घायल युवक दो महिलाओं के साथ थाने आया था। उसने बताया था कि अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। बाद में उससे गहनता से पूछताछ की गई तब बताया कि गोली मारने वाला साैरभ चाैधरी है। उसके खिलाफ थाना न्यू आगरा में 10 और कमला नगर में 1 प्राथमिकी दर्ज है। उसका अपने पड़ोसी भूपेंद्र से विवाद है। भूपेंद्र मर्चेंट नेवी में हैं। उसके चाचा को नवंबर 2025 में साैरभ ने पीटा था। उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में दबाव बनाने के लिए वह फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराना चाहता था। पुलिस यदि पीड़ित से गहनता से पूछताछ नहीं करती तो असली बात सामने नहीं आती। पुलिस ने उसके साथी शिवम, राहुल, यज्ञवीर बघेल और हरिओम को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। साैरभ घर से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed