सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People Trust Performance Not Promises Opposition's Claims Rejected Repeatedly Bhupendra Chaudhary

UP: 'तुष्टिकरण नहीं, विकास हमारी पहचान', मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष को घेरा; बोले- जंगलराज हुआ खत्म

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणामों के आधार पर फैसला करती है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

People Trust Performance Not Promises Opposition's Claims Rejected Repeatedly Bhupendra Chaudhary
भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया संवाद के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता अब वादे नहीं, बल्कि धरातल पर काम देखती है। उन्होंने विपक्षी दलों की राजनीति को खारिज करते हुए कहा कि वर्ष 2014, 2019 और अब 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताकर विपक्ष के तमाम दावों और भ्रामक प्रचार को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में सेवा कर रहा है। पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों के कार्यकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार और बिचौलियों की संस्कृति पर तीखा हमला बोला।


कहा कि मोदी सरकार ने तकनीकी सुधारों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से देश के 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों और भ्रष्टाचारियों की जेब में जाने से बचाए हैं। पहले की सरकारों में लोगों के हक के पैसे लूट लिए जाते थे। मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल केवल तुष्टिकरण और कागजी दावों की राजनीति करते रहे, जबकि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का ऐतिहासिक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीसरी बार शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए, जिसने यह साबित कर दिया कि विपक्ष के विपरीत हमारी प्राथमिकता में गरीब, किसान और युवा सबसे ऊपर हैं। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेश से अपराधियों और माफियाराज का सफाया किया गया है, जिसने पूर्ववर्ती सरकारों के जंगलराज को खत्म कर राज्य को विकास और निवेश में देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। इस दौरान विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश व विजय शिवहरे के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed