{"_id":"67c9217bc578a8e0ee0c199b","slug":"police-alert-holi-special-surveillance-in-mixed-population-areas-prepared-a-complete-security-plan-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: होली को लेकर अलर्ट, मिश्रित आबादी इलाकों में विशेष निगरानी; पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: होली को लेकर अलर्ट, मिश्रित आबादी इलाकों में विशेष निगरानी; पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान
Thu, 06 Mar 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:45 AM IST
सार
होली और रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट है। मिश्रित आबादी इलाकों में विशेष निगरानी रहेगी। इसके साथ ही किसी भी नए आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस लगेगी।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होलिका दहन 13 मार्च को है, 14 को होली खेली जाएगी। इस दिन शुक्रवार है। रमजान भी चल रहे हैं। ऐसे में जुमे की नमाज अदा की जानी है। इस वजह से पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। धर्मस्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस लगेगी। मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गाैड ने मंगलवार को अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि होलिका दहन के स्थल चिह्नित कर लें। किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं है। शुक्रवार को नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में जाएंगे। आसपास अतिरिक्त पुलिस बल लगेगा। पुलिसकर्मी होलिका दहन स्थल पर जाएं, मोहल्ले के लोगों से वार्ता कर सौहार्द बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि होली पर क्लस्टर और क्यूआरटी की ड्यूटी रहेगी। विवादित स्थल पर होलिका दहन नहीं होगा। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। मानक से अधिक आवाज पर डीजे नहीं बज सकेंगे। हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई होगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाना पुलिस किसी भी सूचना को हल्के में न ले। पुलिसकर्मी माैके पर जाएं। सूचना देने वाले से बात करें। अगर, इसमें लापरवाही की जाएगी तो कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखे। इस पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करें। त्योहार तक बाजारों में पुलिस फोर्स रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
शहर में चल रहे देहात के आटो पर होंगे सीज
पुलिस आयुक्त ने यातायात को लेकर भी बैठक की। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार, हेलमेट नहीं पहनने और सीट बेल्ट नहीं लगाने से जान जा रही है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाए। नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। शहर में रंग बदलकर चल रहे ऑटो पर कार्रवाई की जाए। देहात के ऑटो शहर में नहीं चलने चाहिए।
पुलिस आयुक्त ने यातायात को लेकर भी बैठक की। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार, हेलमेट नहीं पहनने और सीट बेल्ट नहीं लगाने से जान जा रही है। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाए। नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। शहर में रंग बदलकर चल रहे ऑटो पर कार्रवाई की जाए। देहात के ऑटो शहर में नहीं चलने चाहिए।