सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested six vehicle thieves in Agra

Agra News: वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरफ्तार किए छह आरोपी; आधा दर्जन ईको गाड़ी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। छह चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गईं आधा दर्जन ईको गाड़ी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Police arrested six vehicle thieves in Agra
वाहन चोरी के गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना सैंया पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सर्विलांस टीम व एसओजी के सहयोग से वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छह ईको गाड़ी, पांच मोबाइल, कटर आदि सामान बरामद किया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि थाना सैंया क्षेत्र के गांव बीरई से छह जून की रात्रि को घर के सामने खड़ी ईको गाड़ी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित पक्ष ने 11 जून को थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम ने 18 जून को लल्लूपुरा खेरागढ़ मार्ग स्थित एक खेत से छह चोरों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर छह ईको गाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। एसओ गुरुबिद्र सिंह ने बताया कि बरामद ईको गाड़ी सैंया, किरावली, फरह, मथुरा से चोरी की गईं हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव जहानापुर निवासी खुशीराम, मोहल्ला नयाबांस निवासी जीशान, राजा का पुरा निवासी रामबरन, फतेहपुर सीकरी निवासी सचिन, थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी धर्मेन्द्र, थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआ पुरा निवासी छोटू हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed