{"_id":"6a5b359cb229105e840ac353","slug":"police-arrested-thief-in-agra-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाहर रख देते थे नीम के पत्ते, अगले दिन हो जाता था घर साफ; चोरी का हैरान कर देने वाला तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाहर रख देते थे नीम के पत्ते, अगले दिन हो जाता था घर साफ; चोरी का हैरान कर देने वाला तरीका
Sat, 18 Jul 2026 01:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:46 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के दाैरान जो खुलासा हुआ, उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। चोर वारदात से पहले घर के बाहर नीम के पत्त रखते थे।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह के बासौनी में भुमिया बाबा मंदिर के पास से बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की 4 वारदातों को अंजाम देने वाले मुरैना के बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने, चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। 4 दिन पहले पुलिस ने 2 बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे थे।
13 अप्रैल को बासौनी के उमरैठा गांव की रामकली के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी हुए थे। 14 मई को गुंगावली गांव के भाकियू नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर, उनके पड़ोसी शिवनरायन शर्मा, मोनी के घर से 50 लाख से ज्यादा की नगदी, जेवर चोरी हुए थे। बासौनी पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों वारदातों का खुलासा कर 2 बदमाश बागचीनी मुरैना के दौनारी गांव के संदीप उर्फ संजू गुर्जर, खेडा राठौर के जोमर्दपुरा गांव के विनोद गुर्जर को 2 तमंचे एवं चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया था।

अंधेरे का लाभ उठाकर गिरोह का सरगना देवगढ़ मुरैना के खुलावली गांव का ऊधो उर्फ ऊदल, गोहद भिंड के कठमा गांव का परमाल गुर्जर भाग निकला था। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 10.35 बजे भुमिया बाबा मंदिर के पास से देवगढ़ मुरैना के खुलावली गांव के जगदीश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने की 4 अंगूठी, चांदी की करधनी एवं पायल की बरामदगी हुई है।
बदमाश ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे, चिह्नित घर के पास नीम के पत्ते रख देते थे। जिससे वारदात वाले घर को लेकर अंधेरे में कोई चूक न हो। चोरी के माल को बेचकर अपने खर्चे पूरे करते थे।
ये भी पढ़ें-पोस्टमार्टम गृह पर मानवता तार-तार: धूप में जमीन पर रख दी लाश, स्ट्रेचर तक नहीं दी; गिड़गिड़ाते रहे परिजन