{"_id":"6a5b12c10b9d48ae9505f65d","slug":"reward-of-50-thousand-announced-for-finding-missing-parrot-in-agra-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोता तलाशने पर 50 हजार का इनाम: पक्षी मालिक ने जगह-जगह लगवाए होर्डिंग, तलाश में भटक रहे; लोगों से की ये अपील
Sat, 18 Jul 2026 11:15 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:15 AM IST
सार
आगरा में एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक तोता को तलाशने के लिए उसके मालिक ने 50 हजार के इनाम की घोषणा की है। इसके होर्डिंग भी लगवाए हैं। साथ ही परिवार भी तोता की तलाश में भटक रहा है।
विज्ञापन
तोता का पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार का पालतू तोता लापता हो गया। उन्होंने तोते की तलाश के लिए क्षेत्र में कई होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए हैं। तोते के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। अब ये होर्डिंग क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
होर्डिंग पर लिखा है कि पक्षी लापता। तलाशने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम। तोते के मालिक परेशान हैं और उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह आवास विकास स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी में रहते हैं। बताया कि करीब एक साल पहले पेड़ के टूटने पर उन्हें तोते का बच्चा मिला था। उन्होंने उसे पाल लिया। उसका नाम माऊ रखा और वह घर के सदस्य की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 जुलाई को कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे माऊ उनके कंधे पर बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज होने पर वो डर गया और उड़ गया। फिर लौटकर नहीं आया। उसके जाने के बाद से बेटी और बेटा बहुत उदास हैं। उसकी तलाश के लिए भटक रहे हैं।
ये भी पढ़ें-UP: 'और भी काम रहता है आपने हमें बुला लिया', कोर्ट में जज से बोलीं एसीपी; अवमानना के आरोप में फंसी पुलिस अफसर
ये भी पढ़ें-UP: 'और भी काम रहता है आपने हमें बुला लिया', कोर्ट में जज से बोलीं एसीपी; अवमानना के आरोप में फंसी पुलिस अफसर