सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Probe Role of Gangster Alok Yadav and History-Sheeter Monu Yadav in Raj Chauhan Murder Case

UP: राज चौहान हत्याकांड में नया मोड़, गैंगस्टर आलोक और हिस्ट्रीशीटर मोनू की कितनी रही भूमिका; जांच हुई तेज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

राज चौहान हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज करते हुए जेल में बंद आलोक यादव और मोनू यादव की भूमिका खंगालनी शुरू कर दी है। साक्ष्य मिलने पर दोनों को हत्या की साजिश में शामिल करने की कार्रवाई हो सकती है।
 

Police Probe Role of Gangster Alok Yadav and History-Sheeter Monu Yadav in Raj Chauhan Murder Case
राज चौहान की हत्या के बाद उसका होटल के कमरे के बाहर मारपीट करते सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।वी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में 23 जनवरी की रात हुई राज चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जेल में बंद आरोपी गैंगस्टर आलोक यादव और हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि हत्या इनकी भूमिका थी या नहीं। साक्ष्य मिलने पर दोनों को हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया जाएगा।
Trending Videos


 

मूलरूप से हाथरस निवासी राज चौहान का परिवार ट्रांस यमुना इलाके में रह रहा है। राज चौहान ने 9 मई 2025 को रंगबाजी में नगला रामबल के प्रिंस उर्फ काली यादव को अपने दो साथियों के साथ गोली मारी थी। इसके बाद उसको जबरन बाइक पर ले गया था। शाहदरा ले जाकर पिटाई की थी। दो गोली और चलाई थी। पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मामले में राज को जेल भेजा गया था। 2 दिसंबर, 2025 को जेल से रिहा होने के बाद राज ने समर्थकों संग जुलूस निकाला था। तब से यह ज्यादा चर्चा में आ गया था। 23 जनवरी की रात एसएन गेस्ट हाउस में शराब पार्टी के दौरान राज की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने अरबाज खान उर्फ मंसूरी को मुठभेड़ में ढेर किया था। आशु तिवारी, मोहित पंडित, विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला, शिवांग शर्मा, आकाश प्रजापति, विनय, रोहित फाैजी और विजय कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 

इस घटना के बाद से ही जेल में बंद आरोपी गैंगस्टर आलोक यादव और हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। राज की मां ने पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात कर हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कही थी। इस पर जांच के आदेश किए गए थे। अब दोनों का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

आलोक के करीबियों पर पुलिस की नजर
पुलिस ने बताया कि आलोक यादव जेल में बंद है। मगर उससे मिलने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में 6 और लोगों के नाम सामने आए हैं। यह लोग घरों से भाग गए हैं। इन पर राज चाैहान की हत्या में कहीं न कहीं शामिल होने का शक है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed