सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Politics on BJP MLA's statement Not police commissionerate but commission rate Akhilesh Yadav quipped

UP: 'पुलिस कमिश्नरेट नहीं, कमीशन का रेट' भाजपा विधायक के बयान पर सियासत गर्म, अखिलेश यादव ने ली यूं चुटकी

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के बयान पर अखिलेश यादव ने एक्स पर सीएम योगी को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तो अपने शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार कर लीजिए...
 

Politics on BJP MLA's statement Not police commissionerate but commission rate Akhilesh Yadav quipped
भाजपा विधायक के बयान पर सियासत गर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की छावनी विधानसभा के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आगरा में पुलिस कमिश्नरेट नहीं बल्कि कमीशन का रेट है। इस बयान पर सियासत अब गर्माने लगी है। सपा मुखिया ने एक्स करते हुए भाजपा विधायक के बयान को लेकर सीएम योगी को घेरा है। 
Trending Videos





 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी कम से कम अब तो अपने शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार कर लीजिए, क्योंकि अब तो आपके विधायक पुलिस 'कमिश्नरेट' को 'कमीशन-रेट' की उपाधि से सुशोभित कर रहे हैं।  अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि 'अब क्या इस आलोचना के बाद आप उन पर भी एफआईआर लिखवाएंगे या बुलडोजर का डर दिखलाएंगे। भाजपा राज में 'कमिश्नरेट' दरअसल 'करप्शन-रेट' बन गये हैं। कमिश्नरेट वसूली का विकेंद्रीकरण है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Politics on BJP MLA's statement Not police commissionerate but commission rate Akhilesh Yadav quipped
भाजपा विधायक के बयान पर सियासत गर्म - फोटो : अमर उजाला
बता दें छावनी क्षेत्र से विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने आगरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि आगरा में पुलिस कमिश्नरेट नहीं बल्कि कमीशन का रेट है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर एसीपी तक मुख्यमंत्री की अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को पलीता लगा रहे हैं। भूमाफिया व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

 

भाजपा विधायक ने अमर उजाला को बताया कि उनके पास पुलिस अधिकारियों के खिलाफ साक्ष्य हैं। जिन्हें वह मुख्यमंत्री को मिलकर सौपेंगे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में समाज कल्याण राज्यमंत्री रहे डॉ. धर्मेश ने आगरा पुलिस पर सरकार की छवि खराब कराने सहित कई आरोप लगाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि न्यायालय से गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ा जा रहा है। भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। न्यायालयों में पुलिस की लचर पैरवी से अपराधी, बलात्कारी और भूमाफिया बरी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले थाना छत्ता पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को पकड़ा और दो घंटे बाद ही छोड़ दिया। आखिर इंस्पेक्टर ने किसके आदेश पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed