{"_id":"69d5ecf1de3dec8ab9068eb9","slug":"shocking-incident-in-agra-woman-alleges-being-locked-inside-house-for-6-hours-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेठ को नहीं आई शर्म, छोटे भाई की पत्नी को कमरे में किया बंद; पीड़िता ने ससुर की भी बताई गंदी करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेठ को नहीं आई शर्म, छोटे भाई की पत्नी को कमरे में किया बंद; पीड़िता ने ससुर की भी बताई गंदी करतूत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने जेठ और उसके बेटों पर खुद और बेटियों को घर में बंद करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर बाहर निकाला, मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के नगला किशनलाल (थाना ट्रांस यमुना) की एक महिला का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में महिला घर के अंदर नजर आ रही हैं। घर के गेट पर ताला लगा हुआ है। महिला ने जेठ व उसके बेटों पर उसे और बेटियों को 6 घंटे तक कैद रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने ताला खुलवाकर बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि संपत्ति के विवाद चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
नगला किशनलाल की रेखा ने बताया कि पति दिल्ली में ठेकेदारी करते हैं। मकान के बंटवारे का ससुर सियाराम और जेठ अनिल से विवाद चल रहा है। आरोप है कि ससुर सियाराम ने मकान का बैनामा जेठ अनिल के बेटे अंकित कुमार के नाम कर दिया था, जिसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि एक अप्रैल को जेठ और उसके बेटों ने घर से सिलिंडर, पंखा और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे, जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। रविवार को दोबारा चोरी की कोशिश में उन्होंने ताला काटा, लेकिन लोगों को आते देख भाग निकले। इसका वीडियो भी बनाया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वो किसी मामले में न्यायालय गई थीं। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटीं। आरोप है कि जेठ और उसके बेटों ने घर के बाहर से ताला लगा दिया। सामान भी बाहर निकाल दिया। इसकी सूचना 1076 और 112 नंबर पर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम करीब 6 बजे थाना पुलिस पहुंची। ताला खुलवाकर उन्हें बाहर निकाला।
वहीं, ससुर सियाराम का कहना है कि वह वर्ष 2004 में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। दो बेटे अनिल और मनोज हैं। दोनों बेटों को एलएनटी मेट्रो में ठेकेदारी के लिए 15 लाख रुपये दिए थे। वर्ष 2024 में दोनों भाइयों में विवाद हो गया। बहू के घर में कैद करने के आरोप निराधार हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।