{"_id":"58237a394f1c1bf47eb39e0b","slug":"prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले धन पर फोकस रहेगा पीएम का भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले धन पर फोकस रहेगा पीएम का भाषण
काले धन पर फोकस रहेगा पीएम का भाषण
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन

काले धन पर फोकस रहेगा पीएम का भाषण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 नवंबर को कोठी मीना बाजार के मैदान में होने जा रही रैली में उनका भाषण काले धन पर फोकस रहेगा। भाजपा नेताओं से इसके संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के अन्य बड़े नेता बड़े नोटों पर चोट को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेंगे। इसके पोस्टर और होर्डिंग भी तैयार कराए जा रहे हैं। जैसे कुछ दिन पहले सर्जिकल स्ट्राइक के ढोल पीटे गए थे, वैसे ही अब इस फैसले से चुनावी फायदा लेने की कोशिश की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का एलान उस समय किया है जब यूपी में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सपा, भाजपा और कांग्रेस यात्रा के रथ पर सवार हैं। प्रधानमंत्री की भी दस रैलियां कराए जाने की तैयारी है। इन रैलियों के लिए उनके हाथ बड़ा मुद्दा लग गया है।
जाहिर है वह मौके पर चौका मारने से चूकने वाले नहीं हैं। बता दें, पीओके में इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा ने इसके होर्डिंग तैयार कराए थे। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की रैलियां हुई थीं। वह आगरा भी आए थे। अब काले धन पर कड़े प्रहार के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लकी ग्राउंड में रैली करने के लिए आ रहे हैं।
उन्होंने 2013 में 21 नवंबर को इसी मैदान पर चुनावी रैली की थी। इस बार 20 नवंबर को रैली है। हालांकि मुख्य कार्यक्रम गरीबों के लिए सरकारी आवास की योजना शुरू करना है लेकिन इसी बहाने चुनावी रैली भी की जाएगी।
पीएमओ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आगरा। पीएमओ और गृह मंत्रालय के अधिकारी बुधवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद रैली स्थल कोठी मीना बाजार पहुंचे। यहां की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ डीएम गौरव दयाल, एसपी सिटी सुशील घुले और एसपी क्राइम आनंद कुमार भी रहे। अधिकारियों ने खुफिया पुलिस से मैदान की क्षमता की रिपोर्ट ली। बताया गया कि इसमें 70 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। मोदी की पिछली रैली में एक लाख से ज्यादा लोग आए थे।
मोदी की रैली को जल्द डेरा डालेगी भाजपा की ‘ए’ टीम
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 नवंबर को कोठी मीना बाजार मैदान पर प्रस्तावित रैली पर भाजपा ने मुहर लगा दी है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। इधर, अलीगढ़ में ब्रजक्षेत्र की बैठक में मोदी की रैली के लिए प्रभारी तय कर दिए। इसके अलावा आगामी भाजपा नेताओं की रैलियों के लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी है। पीएम की रैली के लिए दो लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली की तैयारियों के लिए प्रदेश की ‘ए’ टीम जल्द ही डेरा डाल देगी।
बुधवार को अलीगढ़ में ब्रजक्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मोदी की रैली के लिए प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन को रैली व्यवस्था प्रमुख बनाया। साथ ही तय किया कि रैली में आगरा जिला और महानगर के अलावा फीरोजाबाद, मथुरा, गोवर्धन, बल्देव, सादाबाद, हाथरस, एटा, जलेसर के लोग आएंगे। बैठक में आगामी दिनों में प्रदेश में मोदी की होने वाली सात रैलियों के लिए प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे को रैली समन्वयक घोषित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की 13 सभाओं के लिए ब्रजक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को समन्वयक बनाया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, अध्यक्ष बीएल वर्मा, महामंत्री अनिल चौधरी, नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन सिंह, डा. अखिलेश चौहान, शरद चौहान आदि मौजूद रहे।
वहीं, पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी की 20 नवंबर की रैली की तैयारियों की निगरानी के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी रमेश विधुड़ी और स्वतंत्र देव सिंह अगले सप्ताह से शहर में डेरा डाल देंगे।
इनसेट
जल्द गठित होगी कोर कमेटी
प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी पहली बार ताजनगरी में रैली करने जा रहे हैं। परिवर्तन यात्रा के तहत होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही हैं। सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों और मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। साथ ही एक कोर कमेटी गठित की जाएगी। देश-विदेश में सीधे प्रसारण के लिए आईटी प्रकोष्ठ की मदद ली जाएगी।

Trending Videos