{"_id":"6a166cc0b9a63a10d00b72c8","slug":"red-alert-for-heatwave-in-agra-today-dust-storm-and-rain-likely-from-tomorrow-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसा रहा सूरज: लू का रेड अलर्ट जारी, 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान; अगले 24 घंटे में मौसम बदलने के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसा रहा सूरज: लू का रेड अलर्ट जारी, 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान; अगले 24 घंटे में मौसम बदलने के संकेत
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 27 May 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 मई से तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं।
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीषण गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जिले में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से दिन में जरूरत न होने पर घर से न निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को आंधी के आसार हैं।
मंगलवार को सुबह से ही गर्मी ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। झुलसाने वाली गर्मी और रात के बढ़ते तापमान के कारण लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय मुख्य सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा आ रहा है। रात के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबंदी हुई लेकिन तापमान पर अधिक फर्क नहीं पड़ा।
आंधी से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 28 मई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू से अगले तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos