सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief for Tent Operator in Case of Power Outage During Deputy CM Event

UP: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में गुल हुई थी बिजली, टेंट संचालक को मिली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; गिरफ्तारी पर रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल होने के मामले में पुलिस ने टेंट संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। टेंट संचालक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

Relief for Tent Operator in Case of Power Outage During Deputy CM Event
हाईकोर्ट का आदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गुल हुई बिजली मामले में दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ टेंट संचालक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ला और राजीव मिश्रा ने अगले आदेश तक आरोपी की गिरफ्तार पर रोक लगा दी।
Trending Videos


थाना डौकी में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फतेहाबाद के खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 9 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का सती माता मंदिर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमे जनपद के अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी सोशल मीडिया व अन्य शासकीय साधनों पर किया जा रहा था। उप मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होने के 5 मिनट बाद ही बाद ही बिजली गुल हो गई, जबकि छीपीटोला निकट जैन भवन निवासी ठेकेदार शिविर जैन (फर्म नेतराम टेंट हाउस) को टेंट, माइक, जनरेटर द्वारा विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी उसने नहीं किए। उसकी लापरवाही से उप मुख्यमंत्री के संबोधन में व्यवधान उत्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने ठेकेदार शिविर जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed