सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint Premanand gave the mantra of victory to Hema Malini

UP: संत प्रेमानंद ने दे दिया हेमा को जीत का ऐसा मंत्र, कोई और भी अपना ले तो पलट सकता है चुनाव की पूरी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा चुनाव में फतह के लिए प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने संत प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। जानें संत प्रेमानंद ने क्या कहा...
 

Saint Premanand gave the mantra of victory to Hema Malini
हेमा मालिनी और संत प्रेमानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने रमरणरेती क्षेत्र स्थित उनके श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंची। जहां संत प्रेमानंद ने उन्हें लोगों के लिए समय देने और उनके बीच जाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि लोगों को दस मिनट भी देंगी तो लोगों की भी प्रीत अपने प्रति बढ़ेगी, क्यों कि जिताने वाले भी वहीं हैं। उन्होंने आशीर्वाद स्वरुप हेमामालिनी को श्रीराधारानी की चुनरी प्रदान की।
Trending Videos


संत प्रेमानंद ने हेमा मालिनी से कहा कि प्रभु के आश्रित होने के साथ ही ह्रदय से भक्ति रखती हैं। इस पर हेमामालिनी ने कहा कि नृत्य कला के द्वारा भी वह राधाकृष्ण की भक्ति करती हैं। संत ने कहा कि हेमा मालिनी को संतों का सानिध्य और भगवदचरणों का आश्रय भी है। जिसको हरि का थोड़ा भी अनुराग है तो उसे लौकिक विजय भी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो भगवान के आश्रित होते हैं, उनके तो संसार की विजय चरण चूमती है। पिछले दस वर्षों से विजय रही हैं, तो आगे भी विजय मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संत प्रेमानंद  महाराज ने हेमा मालिनी को सीख दी है कि वह आगे बढ़ें और समाज में प्रियता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभा और लोगों के बीच रहें, ताकि जन साधारण भी आपको अपना मानें। उन्होंने कहा कि समय देना पड़ेगा, क्योंकि विजय उन्हीं से मिलती है। उन्होंने विजय पाने का टिप्स हेमा मालिनी को दिया कि वे क्षेत्रों के मुखिया और क्षेत्रों में जाकर दस मिनट भी देंगी तो बहुत बड़ी प्रियता बटोर लेंगी।

संत ने हेमा मालिनी से कहा कि ये ना कहें कि समय नहीं है। समय निकालना चाहिए। अंत में संत प्रेमानंद महाराज ने हेमा मालिनी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवद आराधना करते रहिए और समाज की सेवा करते रहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed