{"_id":"592337134f1c1b41735370b8","slug":"shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने कम दिया मुआवजा: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने कम दिया मुआवजा: शिवपाल
प्रदेश सरकार ने कम दिया मुआवजा: शिवपाल
Updated Tue, 23 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कम दिया मुआवजा: शिवपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Trending Videos
सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को फतेहाबाद के ग्राम नगरिया पहुंचे और पिछले दिनों एटा में हुए सड़क हादसे में मृत 15 लोगों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मिले मुआवजे को काफी कम बताया और जल्द ही मुआवजा बढ़वाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नगरिया नहीं पहुंचने पर भी सवाल खड़ा किया।
बता दें कि चार मई को नगरिया से प्रेम सिंह की पुत्री कल्पना की लगुन लेकर एटा गए लोगों की कैंटर लौटते समय पलट गई थी। हादसे में 15 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। सोमवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव नगरिया पहुंचे और मृतकों के घर जाकर उसके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। शिवपाल करीब सवा घंटा गांव में रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए मुआवजे को नाकाफी बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मुआवजा बढ़वाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही हादसा स्थल पर पुलिया खराब होने के लिए पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कल्पना के घर उनके पिता प्रेम सिंह को ढांढस बंधाया। कहा कि मैं कुछ दिन से बाहर था अन्यथा और पहले ही यहां आ गया होता। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव नहीं पहुंचने पर सवाल खड़ा किया। कहा उन्हें तो यहां पहले ही आ जाना चाहिए था।
-------
तीन तलाक पर महिलाओं के साथ: शिवपाल
गांव नगरिया में बातचीत के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर वे पूरी तरह महिलाओं के साथ हैं। उनका किसी भी सूरत में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
शिवपाल को सुरक्षाकर्मी ने पहनाए जूते
डौकी ( आगरा )। डौकी के नगरिया गांव में हादसा पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने आठ बार अपने सुरक्षाकर्मी के हाथों से जूते पहने। इस गांव के 15 लोग सड़क हादसे में मारे गए थे। शिवपाल एक एक कर सबके घर जा रहे थे। वह जहां भी जाते, जूते घर केबाहर उतार देते। इसके बाद जब चलते तो उन्हें उनका सुरक्षाकर्मी जूते पहनाता। ऐसा आठ बार हुआ। इस दौरान शिवपाल ने एक बार भी सुरक्षाकर्मी को रोका तक नहीं। इसके बाद एक जगह उनके कुर्ते पर कीचड़ लग गया था। इसे सपा कार्यकर्ताओं ने रूमाल से साफ किया। आगरा से गिनती के कार्यकर्ता ही शिवपाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों ने फोटो खींच लिए। इन्हें सोशल मीडिया पर यह कैसा समाजवाद नाम से शेयर किया गया।