{"_id":"6a0d634e364b5edf9608027b","slug":"shocking-marriage-case-in-agra-husband-allegedly-lived-a-double-life-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को हैं पसंद लड़के: सुहागरात पर भी पत्नी से बनाई दूरी, फिर मोबाइल में मिली ऐसी चैट; टूटने के कगार पर शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को हैं पसंद लड़के: सुहागरात पर भी पत्नी से बनाई दूरी, फिर मोबाइल में मिली ऐसी चैट; टूटने के कगार पर शादी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में शादी के बाद पत्नी ने पति की दोहरी जिंदगी का खुलासा किया, जिसमें वह लड़कों से चैट करता था और दहेज को लेकर विवाद भी सामने आया। मामले में मारपीट, धमकी और दहेज मांग के आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस और न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है।
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शादी के बाद ससुराल गई दुल्हन से सुहागरात में पति ने संबंध नहीं बनाए। पहले एक दूसरे को समझने का हवाला दिया। महीनों बीतने पर भी जब पति पास नहीं आया तो पत्नी ने खुद प्रयास किया। पति तब भी शादीशुदा जीवन जीने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया तो उसके होश उड़ गए। पति खुद लड़की बन 200 से ज्यादा लड़कों से चैट करता था। सभी के साथ उसके संबंध थे। पति के समलैंगिक होने की शिकायत सास - ससुर से की तो उन्होंने दहेज में कार और 5 लाख रुपयों की मांग कर दी। रकम देने पर ही बेटे का इलाज करवाने की शर्त रख दी। पीड़िता पति का मोबाइल लेकर मायके आ गई और पुलिस से शिकायत कर दी। डेढ़ वर्ष में ही शादी टूटने के कगार पर आ गई है।
Trending Videos
एकता थाना क्षेत्र निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। बताया था कि उनका विवाह 22 दिसंबर 2024 को आगरा के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से उज्जैन,मध्यप्रदेश के युवक से हुआ था। शादी में उसके पिता ने रिश्तेदारों के सहयोग से करीब 15-16 लाख रुपये खर्च किए और ससुराल पक्ष की इच्छानुसार सामान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही सास, ससुर, ननद और नंदोई ने कार और 5 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसे ताने देने शुरू कर दिए। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद पति ने उससे दूरी बनाए रखी और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करता रहा। पहले एक दूसरे को समझने का हवाला दिया और फिर साफ मना करने लगा।
कुछ समय बाद जब उसने पहल की तो पति ने धक्का देकर कहा कि उसे इसमें कोई रुचि नहीं है और वह केवल पैसों में दिलचस्पी रखता है। इसके बाद ससुराल पक्ष ने बताया कि उन्होंने दहेज के लालच में ही यह शादी कराई थी, ताकि पति का इलाज कराया जा सके। जांच करने पर पति के मोबाइल में आपत्तिजनक गतिविधियों का पता चला।
जिसमें वह लड़की बनकर 200 से अधिक युवकों से बात करता था और उनसे मिलकर संबंध बना रुपये लेता था। यह जानकारी ससुराल वालों को देने पर उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की। गालियां देकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पति ने भी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अपने दोस्तों के पास भेजने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वह 5 मई 2025 को मायके लौट आई।
आरोप है कि उसके जेवर, कपड़े और अन्य सामान अभी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं। पंचायत स्तर पर समझौते के प्रयास भी विफल रहे। पीड़िता ने 9 जून 2025 को महिला थाना रकाबगंज और 17 जून 2025 को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। न्यायालय के आदेश पर थाना एकता पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।