सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools Up to Class 8 Shut in Agra Amid Severe Heatwave Alert

UP: भीषण गर्मी में डीएम के नए आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद; 12वीं तक के छात्रों को भी राहत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण लू के अलर्ट के चलते आगरा में 20 मई को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने आदेश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Schools Up to Class 8 Shut in Agra Amid Severe Heatwave Alert
स्कूलों की छुट्टी का आदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 भीषण लू के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बदलाव किया है। 20 मई को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Trending Videos

डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने 19 मई को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की अत्यधिक तापमान और लू की चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और विभिन्न बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही भारत सरकार की जनगणना प्रक्रिया के तहत 20 मई तक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वगणना पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed