{"_id":"69f4564c9386552c56090e37","slug":"sn-medical-college-trains-doctors-in-bronchoscopy-to-remove-foreign-objects-from-airway-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालना आसान, डॉक्टरों को मिला नया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालना आसान, डॉक्टरों को मिला नया हुनर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग ने रेजीडेंट डॉक्टरों को ब्रोंकोस्कॉपी तकनीक का प्रशिक्षण दिया, जिससे सांस नली में फंसी वस्तुओं को सुरक्षित निकाला जा सके। डॉक्टरों के अनुसार यह तकनीक बच्चों समेत आपात मरीजों के इलाज में बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
चिकित्सक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में ब्रोंकोस्कॉपी से सांस नली में फंसे टुकड़े को निकालने की विधि का प्रशिक्षण दिया। इसमें ईएनटी और ऐनेस्थीसिया विभाग के 30 रेजीडेंट शामिल हुए।
Trending Videos
विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के खेलते समेत मूंगफली, चना, कंकड़ समेत अन्य सामग्री कई बार सांस नली में भी फंस जाता है। ऐसे मरीज आए दिन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आ रहे हैं। इसे निकालने के लिए ब्रोंकोस्कॉपी तकनीकी अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आसानी से सांस नली में फंसी सामग्री को बाहर निकाला जा सकता है। इसके बारे में रेजीडेंट को प्रशिक्षण दिया है। कार्यशाला में डॉ. सौम्यता नीरज, डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. सुप्रिया, डॉ. रजनी आदि ने भी जानकारी दी।
