सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP Sparks Row in Parliament

UP: नरेंद्र मोदी नहीं अदाणी और अंबानी के हाथों में है सरकार, संसद में सपा सांसद का बड़ा बयान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में आरोप लगाया कि देश की असली सत्ता गौतम अदाणी  और मुकेश अंबानी के हाथों में है, जबकि पीएम मोदी केवल नाममात्र के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने सरकार पर अमीरों को बढ़ावा देने, किसानों की अनदेखी और बढ़ते कर्ज को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
 

SP MP Sparks Row in Parliament
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में वित्त विधेयक-2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार अमीरों को संरक्षण दे रही है। 2014 में गौतम अदाणी दुनिया के 609 वें अमीर व्यक्ति थे, अब 31 वें पायदान पर हैं। अदाणी की संपत्ति 18 गुणा बढ़ी है। मुकेश अंबानी 21वें स्थान पर हैं। देश में ये पहले और दूसरे पायदान पर हैं। नरेंद्र मोदी कहने भर के प्रधानमंत्री हैं, सही मायनों में सत्ता अदाणी-अंबानी के हाथों में है।
Trending Videos


 

विश्व भुखमरी सूचकांक में दुनिया के 123 देशों में से देश 102वें पायदान पर हैं। किसानों की हालत बेहद खराब है। अलीगढ़, एटा, कन्नौज आदि जिलों में आलू किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश पर कर्जा बढ़ रहा है। 2014 में 55 लाख करोड़ रुपये कर्जा था, जो अब 200 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसकी ब्याज चुकाने में बजट का 26 फीसदी हिस्सा खर्च हो रहा है। मध्य-पूर्व के युद्ध के संबंध में सरकार ने संसद में एक बार भी अमेरिका की आलोचना नहीं की। प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिष्ठा और गरिमा अमेरिका के हाथों गिरवी रख दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed