सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Women Protest LPG Shortage in Agra Cook Rotis on Stove at Collectorate

UP: गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में चूल्हे पर सेकीं रोटियां; आगरा में जमकर हुआ हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में सपा महिला सभा ने गैस सिलिंडर किल्लत के विरोध में कलेक्ट्रेट पर चूल्हा जलाकर अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस संकट से आम लोग और व्यापारी परेशान हैं।

SP Women Protest LPG Shortage in Agra Cook Rotis on Stove at Collectorate
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रसोई गैस किल्लत और बुकिंग सर्वर ठप होने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक सिर पर चूल्हा रख पैदल मार्च किया। फिर डीएम कार्यालय के गेट पर जमीन पर चूल्हा रख रोटियां सेकीं। सरकार पर गैस किल्लत को लेकर जनता को गुमराह करने के आरोप भी लगाए।
Trending Videos


दोपहर 12 बजे समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में पार्टी की महिलाएं और कार्यकर्ता धाकरान चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के अंदर महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुमलता सिर पर मिट्टी का चूल्हा रख डीएम चैंबर पहुंची। चूल्हे को जमीन पर रख महिलाएं बैठ गई। यहां बेलन से रोटियां बेलकर उन्हें सेका। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डीएम कार्यालय के बाहर ही गैस सिलिंडर किल्लत को लेकर नारेबाजी की। करीब 45 मिनट तक चले इस धरना और प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव ममता टपलू ने कहा कि देश भर में महिलाएं रसोई गैस न मिलने से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार इस संकट पर झूठ का पर्दा डालकर जनता को गुमराह कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना, अब चूल्हा योजना बनकर रह गई है। रसोई गैस सिलिंडर किल्लत की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है। उन्होंने वर्तमान स्थिति की तुलना कोविड काल से करते हुए कहा कि जिस तरह तब ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा था, अब वही स्थिति रसोई गैस की हो गई है।

व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 दिनों से व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी पूरी तरह बंद है। धंधा बंद न हो इसलिए कारोबारियों को मजबूरन ऊंचे दामों पर ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव संतोष सिंह बघेल, पवन प्रजापति, महिला सभा से विमलेश तमोरी, रेखा यादव, मधु देवी, उषा, संध्या प्रजापति, प्रतिभा यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed