{"_id":"6961c78b708fd5a6830635f4","slug":"special-winter-care-for-elephants-and-bears-in-agra-conservation-centres-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल, मांद में बिछाया भूसा.....क्योंकि ठंड भालू और हाथियों को भी लगती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल, मांद में बिछाया भूसा.....क्योंकि ठंड भालू और हाथियों को भी लगती है
Sat, 10 Jan 2026 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Jan 2026 08:59 AM IST
सार
भालू और हाथियों को सर्दी से बचाने के लिए बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही मांद में भूसा बिछाया गया है।
विज्ञापन
....क्योंकि ठंड भालू और हाथियों को भी लगती है
- फोटो : wildlife sos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की ठंड में इंसानों के साथ पशु भी बेहाल है। चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और रूनकता स्थित भालू संरक्षण केंद्र में रहने वाले हाथियों और भालुओं के रहन-सहन के साथ खान-पान में बदलाव किए गए हैं। सर्दी से बचाने के लिए हाथियों के बाड़ों में हैलोजन लैंप और भालुओं की मांद में धान का भूसा और सूखी घास बिछाई है। खाने में गुड़, घी और गर्म मसालों के साथ तैयार किया जा रहा विशेष दलिया दिया जा रहा है।
सर्दी से बचाव के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस ने चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में रहने वाले हाथियों के लिए विशेष कंबल बनवाए हैं। इन्हें ओढ़ाने के साथ उनके बाड़ों में हैलोजन लैंप और तिरपाल लगाई गई हैं जो ठंडी हवाओं को रोकती हैं। शरीर की अकड़न दूर करने के लिए तेल की मालिश दी जा रही है। हाथियों के भोजन में लौंग, हल्दी, अदरक, लहसुन, काला नमक, अजवाइन और हींग जैसे गर्म मसालों का मिश्रण शामिल है, जिसे गुड़ और घी के साथ मिलाया जाता है।
रुनकता स्थित भालू संरक्षण केंद्र में वाइल्ड लाइफ एसओएस रेस्क्यू किए गए स्लॉथ भालुओं को बाजरा और रागी से बना गर्म दलिया, गुड़ और उबले अंडे, मुरमुरे, गुड़ और मूंगफली से तैयार विशेष ट्रीट दे रहा है। भालुओं के मांदों, गड्ढों और बाड़ों में धान के भूसे और सूखी घास बिछाई है। गठिया या कम गतिशीलता वाले भालुओं के लिए अतिरिक्त हीटर लगाए हैं।
विज्ञापन
संस्था के सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण के मुताबिक सर्दियों में उम्रदराज जानवरों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। भालू और हाथी को गर्मी, पोषण और आराम देने का प्रयास है। उप निदेशक डॉ. एस. इलैयाराजा ने बताया कि आहार में शामिल गर्म मसाले सर्दियों के दौरान पाचन, रक्त संचार और शरीर की गर्मी बढ़ाने में मदद करते हैं।