फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students Study Under Open Sky for Two Years as New School Building Remains Unbuilt in Agra

UP: यूपी के स्कूल का ऐसा हाल, खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल; हैरान कर देगी ये तस्वीर

Fri, 31 Jul 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 10:13 AM IST
सार

आगरा के खेरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 78 बच्चे दो साल से खुले मैदान में पढ़ने को मजबूर हैं। 2024 में जर्जर भवन गिराए जाने के बाद अब तक नया भवन नहीं बना, जिससे बारिश और तेज धूप में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Students Study Under Open Sky for Two Years as New School Building Remains Unbuilt in Agra
पूर्व माध्यमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 78 छात्र-छात्राएं पिछले दो वर्षों से खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वर्ष 2024 में विद्यालय का जर्जर भवन ध्वस्त किए जाने के बाद अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामकुमार ने बताया कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था। वर्ष 2010 से यहां पठन-पाठन शुरू हुआ। मात्र 14 वर्ष में भवन पूरी तरह जर्जर हो गया, जिसके बाद उसे ध्वस्त कर नीलाम कर दिया गया। तब से नए भवन का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पूर्व प्रधानाचार्य रहे पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि विद्यालय ध्वस्त होने के बाद करीब एक वर्ष तक ग्राम पंचायत के सहयोग से पंचायत भवन में कक्षाएं संचालित की गईं, लेकिन वहां पुस्तकालय शुरू होने के कारण विद्यालय को दोबारा पुराने परिसर में स्थानांतरित करना पड़ा। वर्तमान में बच्चे खुले मैदान में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। बारिश और तेज धूप के दौरान पढ़ाई बाधित होती है कई बार अवकाश घोषित करना पड़ता है।
विज्ञापन


विद्यालय में 78 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक तैनात हैं। ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चे खुले में पढ़ रहे थे इसी बीच सांप निकल आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन नहीं होने की वजह से शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रही है। गांव के पुरुषोत्तम सिंह, जयराम सिंह, इंद्रपाल, रामवीर, महावीर, राजवीर, लोकेश, श्यामवीर, जगदीश, नरेश आदि ने बताया कि यू-डायस पोर्टल, तहसील दिवस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी गई है बजट की मांगखंड शिक्षा अधिकारी अकोला उमेश कुमार गौतम ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन को बजट की मांग भेजी गई है। बजट स्वीकृत होते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अस्थायी रूप से नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed