सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected Abduction of an Eight-Year-Old Girl in Agra

UP: आगरा में घर के बाहर से आठ साल की बच्ची लापता, अपहरण की आशंका; तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में घर के बाहर से आठ साल की बच्ची लापता हो गई। अपहरण की आशंका पुलिस की चार टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Suspected Abduction of an Eight-Year-Old Girl in Agra
घर के बाहर से लापता हुई मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सिद्धार्थ नगर से मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रही 8 साल की बालिका लापता हो गई। परिजन पहले उसके ट्यूशन जाने की सोच रहे थे। मगर देर तक नहीं आने पर तलाश की। सूचना पर ताजगंज पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज देखे। घर से 500 मीटर दूर एक कैमरे में बच्ची नजर आई है। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस की चार टीम बच्ची की तलाश में लगी हैं। बच्ची के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। उधर, परिजन अनहोनी की आशंका से भी चिंतित हैं।
Trending Videos


सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी दिनेश कुमार का घर में ही जूता कारखाना है। उन्होंने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा है। मंगलवार दोपहर 2 बजे वह घर पर थी। तभी कुछ बच्चे आए और वह घर के बाहर ही खेलने लगी। इसके बाद से उसका पता नहीं है। मां प्रीति ने एक किमी दूर रहने वाली ट्यूशन टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चाचा पवन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर जाती नजर आई है। बाद में कुछ देर बाद वह वापस भी आती दिखी। मगर गली के अंदर नहीं आई। उसके बाद कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। उन्हें लग रहा है कि किसी ने अपहरण कर लिया है। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि बच्ची की तलाश में चार टीम लगी हैं। किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है।

सबसे छोटी बेटी है प्रज्ञा
दिनेश की दो बेटियां हैं, जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी है। नवरात्र में बेटी के लापता होने से हर कोई चिंतित है। मां और पिता रो-रोकर बेहाल हो गए हैं।

पहले भी हो चुके हैं अपहरण
छह महीने पहले पुरानी मंडी इलाके से बालिका का अपहरण किया गया था। एक युवक उसे बहाने से ऑटो में बैठाकर आगरा कैंट फिर दिल्ली ले गया था। सीसीटीवी फुटेज के सुराग से पुलिस ने बच्ची को दिल्ली में एक घर से सकुशल खोज निकाला था। उसे बेचने के लिए अपहरण किया गया था। अब एक और घटना से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नवरात्र पर बच्ची के लापता होने से पुलिस की मुश्किल बढ़ सकती है।
 

किराएदार युवक पर गहराया शक
बच्ची के चाचा पवन ने बताया कि उनका घर तीन मंजिला है। भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है, इसमें कारीगर काम करते हैं। वहीं घर में ही एक कमरे में किराए पर सुनील अपनी मां के साथ रहता है वह मोहल्ले का ही रहने वाला है। कोरोना में कर्ज होने पर उनका मकान बिक गया था। सुनील की गलत आदतों की वजह से पत्नी छोड़ कर चली गई थी। अब वह अकेला ही रहता है, मां कभी-कभी उसके पास आ जाती है कभी-कभी बड़ी बेटे के पास चली जाती है। मंगलवार शाम को वह दिखा था लेकिन बुधवार को नहीं दिखा। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के पीछे उसका हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed