सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected Fake Medicines Seized in Agra Pharma Companies Served Notices

UP: सैंपल की दवाएं भी नकली! औषधि विभाग ने इन नामी कंपनियों को दिया नोटिस, 3.20 लाख की दवाइयां हुई थीं बरामद

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के फव्वारा स्थित माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स से बरामद 3.20 लाख रुपये की सैंपल दवाओं के नकली होने की आशंका जताई गई है। औषधि विभाग ने कंपनियों को नोटिस भेजकर रिकॉर्ड मांगा है और दवाओं की विशेष लैब में जांच कराई जा रही है।

Suspected Fake Medicines Seized in Agra Pharma Companies Served Notices
नकली दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फव्वारा स्थित माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स से जब्त सैंपल दवाएं नकली होने की आशंका है। ऐसे में औषधि विभाग इनकी जांच विशेष लैब में करा रहा है। कंपनियों को भी नोटिस भेजकर इन दवाओं के रिकॉर्ड तलब किए गए हैं।
Trending Videos


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय की टीम ने 22 फरवरी को फव्वारा स्थित माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल की गैलरी में छह कार्टन लावारिस हॉल में मिले थे। इनको खोलने पर एंटीबायोटिक, पेट दर्द, लिवर, सांस-अस्थमा रोग की 55 तरह की दवाएं मिलीं, जिसमें 54 तरह की दवाएं फिजिशियन सैंपल की थीं। बिना सैंपल की स्पासमो प्रॉक्सीवॉन प्लस टैबलेट मिलीं। इनकी कीमत 3.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें बोकार्ड लिमिटेड, एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, जीएस फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, खंडेलवाल लैबोरेटरी और मैक्लॉइटस फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दवाएं थीं। इनके नकली होने की भी आशंका है, ऐसे में इनकी जांच कराई जा रही है। कंपनियों को नोटिस देकर इन दवाओं के बारे में जानकारी मांगी है। इसमें ये दवाएं कंपनी की हैं कि नहीं, हैं तो किस दवा प्रतिनिधि-चिकित्सक को जारी की थीं। इन सभी की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

छह मेडिकल स्टोरों की चल रही है जांच
औषधि विभाग की टीम ने छह मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर विभिन्न दवाओं के 20 नमूने लिए थे। इनकी भी नकली होने की आशंका पर जांच कराई जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी, राजधानी ड्रग हाउस, ओम ड्रग हाउस, भगवती ड्रग सेंटर, तनु मेडिकल एजेंसी, विश्वनाथ फार्मा की भी जांच चल रही है। इनके संचालकों ने दवाओं की खरीद-बिक्री के अधूरे बिल दिखाए हैं। जांच अभी चल रही है। दवाओं की जांच में फेल मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed