सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The rent was 93 rupees; now, 88,000 will have to be paid every month.

लाभचंद्र मार्केट: 93 रुपये था किराया, अब हर माह देने होंगे 88 हजार; किराया प्राधिकरण ने जारी किया आदेश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा की लाभचंद्र मार्केट में किराया प्राधिकरण ने किरायेदारों का मासिक किराया 93.75 रुपये से बढ़ाकर करीब 88 हजार रुपये कर दिया।
 

The rent was 93 rupees; now, 88,000 will have to be paid every month.
लाभचंद्र मार्केट विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कानूनी विवाद में घिरी लाभचंद्र मार्केट एक बार फिर सुर्खियाें में है। किराया प्राधिकरण ने मार्केट स्वामी के तौर पर वाद दाखिल करने वाले श्रीचंद जैन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मौजूदा किरायेदारों को 88 हजार रुपये प्रति माह की दर से किराया अदा करने का आदेश जारी किया है। अभी तक किरायेदार 93.75 रुपये प्रति माह किराया दे रहे थे। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब मार्केट का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
Trending Videos


सिविल लाइंस के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी श्रीचंद जैन ने लाभचंद्र मार्केट के भवनस्वामी के तौर पर किराया प्राधिकरण में वाद दायर किया था। दाखिल वाद में जैन ने बताया कि लंबे समय से किरायेदार नवजीवन बुक डिपो कि संचालक विशन कुमार व सुरेंद्र कुमार से मौजूदा समय में चल रही दर पर किराया देने के लिए कह रहे थे। वादी का कहना था कि 117.44 वर्ग फीट की दुकान का वर्तमान बाजार दर पर किराया तय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तर्क दिया कि इसी क्षेत्र की अन्य दुकानों का मूल्यांकन और किराया काफी अधिक है, जबकि किरायेदार दशकों पुराने रेट पर काबिज हैं। विपक्ष ने मालिकाना हक और दुकान की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए विरोध किया। उनका कहना था कि लीज खत्म होने के बाद जैन भवनस्वामी नहीं रहे। साथ ही यह भी कहा कि सरकार से जमीन का पट्टा लेने वाले जैन सरकार को कम कराया दे रहे हैं।

एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने बतौर किराया प्राधिकरण के न्यायाधीश दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों को देखने के बाद दुकान का नया किराया 750 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से तय कर दिया। इस दर से किराया हर महीने करीब 88 हजार रुपये महीना बनता है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि बढ़ी हुई दरें 12 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी। इसके साथ ही प्राधिकरण ने किरायेदार को 30 दिन के भीतर नया लिखित अनुबंध कर उप-निबंधक कार्यालय में पंजीकृत कराने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed