{"_id":"69bb196ceead2dc607042072","slug":"the-woman-was-brutally-beaten-by-the-miscreants-and-surrounded-on-the-way-to-the-police-station-agra-news-c-25-1-agr1008-1014118-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: महिला को बेरहमी से पीटा, थाने जाने पर रास्ते में घेर लिया; भीड़ देख भागे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: महिला को बेरहमी से पीटा, थाने जाने पर रास्ते में घेर लिया; भीड़ देख भागे हमलावर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के बाह क्षेत्र में खेत पर गई महिला के साथ पुरानी रंजिश में मारपीट की गई और थाने जाते समय रास्ते में भी घेरने का आरोप लगाया है।
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के चित्राहाट के नौगवा हार में महिला के साथ मारपीट किए जाने एवं थाने के रास्ते पर घेरे जाने का मामला सामने आया है। चित्राहाट के नौगवा हार की सुमित्रा देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 11 बजे वह अपने खेत में घूरा डालने गई थी।
पुरानी रंजिश को लेकर गांव का ही दूसरा पक्ष गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर जमीन पर पटक कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक कान का कुंडल भी गिर गया। भीड़ जमा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने जा रही थी, तो दबंगों ने रास्ते में घेर लिया। बाह आकर एसीपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मारपीट में आई चोटें भी एसीपी कार्यालय में दिखाई हैं। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि गाय और भैंस को हटाने को लेकर महिलाओं में विवाद और मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos