फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killed in road accident on Agra-Mumbai Highway

UP: बेकाबू डंपर का कहर..बाइक सवारों को राैंदा, मां-बेटी समेत तीन की माैत; पहियों के नीचे शव देख कांप गया कलेजा

Thu, 06 Nov 2025 12:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:04 AM IST
सार

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे संख्या-44 पर मनिया थाने के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन की माैत हो गई।

विज्ञापन
Three killed in road accident on Agra-Mumbai Highway
पुलिस ने कब्जे में लिया डंपर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पास धौलपुर के मनिया में बुधवार दोपहर एक बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी सहित तीन की माैत हो गई। हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर मनिया थाने के सामने हुआ। पुलिस ने डंपर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनिया पुलिस के मुताबिक, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के हाथीगांव निवासी मनोज तोमर सैंया ब्लाक के गांव बिरहरु में अपनी बीमार बहन को देखने गए थे। बुधवार दोपहर मनोज अपनी भांजी लाडो और उनकी तीन वर्षीय पुत्री रिया को बाइक पर बैठाकर अपने घर लौट रहे थे। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे संख्या-44 पर मनिया थाने के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर पीछे बैठी लाडो (26) और उनकी पुत्री रिया डंपर के पहियों के नीचे आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज तोमर गंभीर घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया। वहां मनोज(38) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। पुलिस ने सुआ का बाग इलाके से डंपर को जब्त किया। मनिया थाने की पुलिस मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

परिजन हुए रवाना
हादसे की जानकारी पर गांव बिरहरू, सैंया में लाडो और मनोज के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन धाैलपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार के करीबियों ने बताया कि लाडो की शादी गांव कराई, थाना रूपवास, भरतपुर निवासी राजा के साथ 4 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed