फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders Write Letter in Blood to Governor, Demand Cancellation of Kaluaram Mandi Notification

कलुआराम मंडी विवाद: व्यापारियों ने खून से लिखी चिट्ठी, राज्यपाल से लगाई ये गुहार; 11वें दिन भी धरना रहा जारी

Wed, 12 Aug 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा की बरौली अहीर मंडी के व्यापारी कलुआराम मंडी उपस्थल की अधिसूचना रद्द कराने की मांग को लेकर 11 दिन से धरने पर हैं। मंगलवार को सुनवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को खून से पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन
Traders Write Letter in Blood to Governor, Demand Cancellation of Kaluaram Mandi Notification
11वें दिन भी धरना रहा जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर के व्यापारी 11 दिन से धरने पर हैं। मंगलवार को उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को खून से पत्र लिखा। इसमें कलुआराम मंडी उपस्थल की अधिसूचना रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन


बरौली अहीर मंडी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यपाल को खून से लिखे पत्र में कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग की गई है। कोई अधिकारी या नेता उनसे मिलने नहीं आया है। धरना स्थल से व्यापारियों ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर कलुआराम मंडी उपस्थल की अधिसूचना जारी की। इससे फुटकर व्यापार की दुकानें मंडी में बदल गई।
विज्ञापन


कई शिकायतों के बाद भी कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग ने जांच और कार्रवाई नहीं की। इसी कारण बरौली में बनी सरकारी मंडी संचालित नहीं हो पा रही है। धरने में रामकुमार, रामवीर कुशवाह, रहीस खां, गजेंद्र कुशवाह, वीरी सिंह, भीम सिंह, होती लाल, लाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
बरौली अहीर मंडी परिसर में व्यापारी दूसरी बार धरने पर बैठे हैं। बसई की अवैध मंडियां बंद कराने और कलुआराम मंडी में फुटकर बाजार रोकने के आश्वासन पर पूर्व में धरना खत्म किया गया था। तब व्यापारियों को आश्वासन दिया गया था कि कलुआराम मंडी की अधिसूचना रद्द कराने के लिए जांच आख्या निदेशालय भेजी जाएगी, लेकिन बसई में अवैध मंडियां फिर शुरू हो गईं। कलुआराम मंडी से भी फुटकर बाजार बंद नहीं कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारी एक अगस्त से धरने पर दोबारा बैठ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed