फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversions implemented for Kailash Fair in Agra

कैलाश मेला कल, आज शाम से रूट डायवर्जन: दो दिन भारी वाहनों की नो एंट्री, शहर में भी बदली ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 16 Aug 2026 11:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 16 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार पर सिकंदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर में मेला लगेगा। इसको लेकर आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है तो विभिन्न मार्गों से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी डायवट किया गया है।

विज्ञापन
Traffic diversions implemented for Kailash Fair in Agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर में बड़ा मेला लगेगा। अन्य शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात में बदलाव किया है। 16 अगस्त की शाम 4 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगले दिन कार्यक्रम संपन्न होने तक यह व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि एंट्री पाॅइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। परिवर्तित मार्ग पर वाहनों को पुलिस निकलवाएगी। नो एंट्री पास और अन्य अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन


 

यह रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली से आगरा भारी वाहनों को रिफाइनरी स्थित टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) मथुरा पुलिस डायवर्ट करेगी। इन वाहनों को गोकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेस-वे सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजेंगे।
- हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहनों को पुलिस सिकंदराराऊ, सादाबाद से मथुरा भेजेगी।
- रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खंदाैली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा और अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

 

बाहरी क्षेत्र में डायवर्जन
- एनएच-19 पर रैपुरा जाट, दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैंटर) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- मथुरा से फिरोजाबाद जाने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड, उत्तरी बाईपास से जाएंगे।
- फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता, रमाडा, इनर रिंग रोड, शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
- हाथरस से फिरोजाबाद की तरफ खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आगरा मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदाैली होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से हाथरस रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से फिरोजाबाद जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर होकर जाएंगे।
- ग्वालियर से जलेसर (एटा) रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड कुबेरपुर, एत्मादपुर, टूंडला होकर जाएंगे।
- जयपुर से हाथरस महुअर कट से दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ महुअर कट से दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड होते हुए एत्मादपुर से जाएंगे।
- जयपुर से जलेसर (एटा) जाने वाले भारी वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर से टूंडला होते हुए जाएंगे।
- जयपुर से ग्वालियर, मथुरा महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा तोरा चौकी, एकता थाना, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर चौराहा, दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।
- शमसाबाद से ग्वालियर दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर (दिगनेर से रोहता के मध्य का ट्रैफिक रोक-रोककर निकाला जाएगा), ग्राम बाद, सैंया होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से फिरोजाबाद व अलीगढ़ गुतिला अंडर पास (जवाहर पुल), इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेस-वे, कुबेरपुर होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से जयपुर व मथुरा भारी वाहन दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता नहर, ग्राम बाद, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।----------------

 
विज्ञापन

शहर में भी बदला रहेगा यातायात
- सिकंदरा मंडी से एनएच-19 होते हुए सिकंदरा चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आएगा। वाहन सर्विस रोड से मंडी अंडरपास से होकर शास्त्रीपुरम पुल होकर जाएंगे।
- एनएच-19 कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सिकंदरा मंडी के नीचे सर्विस रोड, कारगिल चाैराहा से समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकंदरा चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
- फिरोजाबाद, रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरु का ताल से गुरुद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर जाएंगे।
- मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ़, रामबाग आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पंप, करकुंज, भावना टावर से गुरुद्वारा आरओबी से होकर जाएंगे।
- एनएच-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- भावना एस्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवरब्रिज होते हुए गुरुद्वारा की तरफ नहीं जाएगा।
- केके नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एनएच-19 पर नहीं जाएगा।
- सोमवार को 17 अगस्त को सुबह 4 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बड़े वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक बंद रहेगा।
- चार पहिया वाहन वायु विहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएंगे।
- भारी वाहन रोडवेज की बसें एनएच-19 से वाटरवर्क्स चौराहा पर नहीं आएंगी।
- चार पहिया, दोपहिया वाहन क्लब चौराहा, माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा, यमुना किनारा मार्ग होकर जा सकेंगे।
- राजेश्वर मंदिर की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया, दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- किसी भी असुविधा के लिए यातायात पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed