सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Crash After Birthday Party: Two Cousins Killed Funeral Pyres Lit Together in Balkeshwar

जन्मदिन मनाया, फिर मौत का तांडव: बल्केश्वर में एक साथ उठीं दो ममेरे भाइयों की अर्थियां, परिवार में कोहराम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। वे दोनों जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। 

Tragic Crash After Birthday Party: Two Cousins Killed Funeral Pyres Lit Together in Balkeshwar
चंदपा कोतवाली पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर रोड के रहने वाले तेल मिल कारोबारी नरेश गोयल के परिवार में शनिवार रात को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में हुए हादसे से कोहराम मचा है। एक तरफ परिवार के दो बच्चों की माैत हो गई, वहीं बेटे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार को महाशिवरात्रि पर घर से 13 साल के आदित्य और उसके ममेरे भाई कृष्णा की अर्थियां उठीं तो चीत्कार मच गई। मां-पिता बेहाल हो गए। रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला।
Trending Videos


नरेश गोयल ने बताया कि वह बल्केश्वर में ही तेल मिल चलाते हैं। बेटे विशाल गोयल की ससुराल हाथरस में है। उसके साले सनी के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। इसमें शामिल होने के लिए विशाल अपनी कार से शाम करीब 6 बजे निकले थे। उनके साथ उसकी पत्नी चारू, बेटा आदित्य, बेटी अग्रिता, गीता नगर निवासी साला आकाश, उसका 9 वर्षीय बेटा कृष्णा और 11 साल की बेटी आशी भी थे। सभी जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। रात करीब 11 बजे सभी घर आने के लिए कार से निकले थे। कार चालक चला रहा था। आगे की दूसरी सीट पर आदित्य और कृष्णा बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रात करीब 11:30 बजे हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में चालक ने कांवड़ियों को बचाने के लिए कार की स्टेयरिंग घुमाई तभी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार जा घुसी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। कृष्णा और आदित्य के सिर डंपर से टकरा गए और उनकी माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। विशाल और चारू के सिर में चोट लगी है। अग्रिता की आंख, आकाश और उनकी बेटी आशी के सिर में टांके लगे हैं।

 

घटना की जानकारी परिजन को रात 12:15 बजे हो सकी। घायलों को कमला नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह शव आगरा लाए गए। आदित्य और कृष्णा की अर्थियां एक साथ उठीं। उनका बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दो बच्चों की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

90 हजार का फोन और 52 हजार रुपये गायब
नरेश गोयल ने बताया कि पाैत्र आदित्य सेंट एंड्रूज स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। वहीं कृष्णा कक्षा एक में पढ़ता था। आरोप लगाया कि विशाल के पास 50 हजार रुपये थे, जबकि आदित्य के पास 2500 रुपये और 90 हजार कीमत का आईफोन भी था। लोगों ने हादसे के बाद सभी को बाहर निकाला था। बेटे की जेब से 50 हजार रुपये और पाैत्र की जेब से रुपये व मोबाइल गायब हो गया। वह इस संबंध में हाथरस पुलिस से शिकायत करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed