सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by the exploitation of a young man, the teenager jumped into the Yamuna in front of her father.

धोखेबाज है मनीष: शादी का सपना दिखाया, फिर लूटी आबरू, फोन पर फूट-फूटकर रोई बेटी; फिर यमुना में लगा दी छलांग

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने शादी का झांसा देकर शोषण और धोखे का आरोप लगाते हुए यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस स्टीमर से तलाश कर रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

Troubled by the exploitation of a young man, the teenager jumped into the Yamuna in front of her father.
यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने 17 वर्षीय किशोरी का शादी का झांसा देकर शोषण किया। उसे मंगलवार को अपने साथ ले गया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद आत्महत्या की कहने लगी। जब तक परिजन उसके पास पहुंचे, तब तक उसने पिता के सामने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका।
Trending Videos


 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी का शारीरिक शोषण दो साल से शादीशुदा मनीष कर रहा था। वह दो वर्ष पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसे आईएसबीटी पर छोड़ गया था। तब बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे किसी तरह समझाया था। मगर आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। मंगलवार दोपहर को बेटी घर से लापता हो गई। ढूंढने पर लोगों ने बताया कि उसे मनीष ले गया है। वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। जिंदा जलाने की धमकी देने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 9 बजे बेटी ने फोन करके मां को बताया कि अब मैं घर कभी नहीं आऊंगी। मेरी तलाश भी मत करना। मनीष ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी से इंकार कर दिया। मैं यमुना में डूबकर जान दे रहीं हूं। उसे मत छोड़ना। यह सुनकर परिजन स्ट्रैची ब्रिज पर पहुंच गए। पिता जब तक उसे बचाते, तब तक उसने छलांग लगा दी। वो यमुना में बहती चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर से तलाश कराई। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की तलाश कराई जा रही है। गुमशुदगी दर्ज है। अब शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed