फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Unidentified Youths Killed in Separate Train Accidents in Barhan

UP: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, बरहन में हुए हादसे; अलग-अलग क्षेत्रों में मिलीं दोनों लाशें

Mon, 17 Aug 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 09:34 AM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 24 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन
Two Unidentified Youths Killed in Separate Train Accidents in Barhan
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर थाना बरहन क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेनों की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बरहन रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने शनिवार रात 8:45 बजे उप-लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में एक युवक के आने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 7 बजे टूंडला रेलवे कंट्रोल रूम से बरहन स्टेशन अधीक्षक को रेलवे लाइन के 1265/14/4 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने युवती के शव की भी पहचान कराने का प्रयास किया। युवती की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed