फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Giriraj Singh's taunt on Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi during his visit to Agra

UP: 'राहुल-अखिलेश के दफ्तर में तेल का कुआं है क्या?' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा तंज, जानें क्या कहा

Sat, 21 Mar 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 09:43 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए तेल संकट को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी के प्रबंधन से भारत में कीमतें नियंत्रित हैं और आगरा टेक्निकल टेक्सटाइल में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh's taunt on Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi during his visit to Agra
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को ताजनगरी के प्रवास के दौरान विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। गैस और तेल की किल्लत पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय में भी ये नेता देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी से पूछिए, क्या उनके पार्टी दफ्तर में तेल का कुआं मिल गया है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण आज पूरी दुनिया संकट में है। अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम 16 फीसदी तक बढ़ गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबंधन की बदौलत भारत में पिछले 20 दिनों में एक रुपया भी नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन


राजनीतिक हमलों के साथ ही गिरिराज सिंह ने आगरा के औद्योगिक विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगरा केवल चमड़े के जूते के लिए नहीं, बल्कि टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है। उन्होंने जूता इकाइयों का भ्रमण करने के बाद बताया कि यहां 90 फीसदी जूते टेक्निकल टेक्सटाइल से बन रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि 31 मार्च तक पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस संबंध में वे जल्द ही दिल्ली जाकर यूपी सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed