सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam Scam: Two Answer Sheets Sent for Same Student Schools Under Scanner

यूपी बोर्ड परीक्षा में कारनामा: एक छात्र, एक विषय, उत्तर पुस्तिकाएं दो; नोटिस से स्कूल संचालकों में मची खलबली

शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में आगरा के कई परीक्षा केंद्रों से एक ही छात्र की दो-दो उत्तरपुस्तिकाएं भेजे जाने का मामला सामने आया है। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय ने नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है, जिससे स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मच गया है।

UP Board Exam Scam: Two Answer Sheets Sent for Same Student Schools Under Scanner
यूपी बोर्ड परीक्षा: डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के कड़े इंतजाम होने के बाद भी उत्तर पुस्तिकाओं का फर्जीवाड़ा किया गया। परीक्षा केंद्रों पर मिलीभगत से एक छात्र की एक ही विषय की दो उत्तरपुस्तिकाएं भेजने का कारनामा किया गया है। ऐसे आधा दर्जन से अधिक मामले हैं, जिनको क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इससे स्कूल प्रबंधक और केंद्र व्यवस्थापकों में खलबली मच गई है।
Trending Videos


बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सचल दल, सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रांग रूम से निगरानी की गई। तीन से अधिक केंद्रों पर गड़बड़ी के मामले भी सामने आए। उत्तरपुस्तिकाओं के फर्जीवाड़े पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब दो-दो उत्तरपुस्तिकाएं पकड़े जाने पर यह मामला सामने आया है। क्षेत्रीय मेरठ कार्यालय ने आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एक छात्र, एक विषय की दो-दो उत्तरपुस्तिकाएं पकड़ी हैं। इस पर केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिकाओं के बदले जाने की शिकायत आती रही लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां सवाल खड़ा होता है कि दो-दो उत्तरपुस्तिकाएं कैसे मेरठ कार्यालय भेज दी गईं। इस मामले की जांच होने से स्कूल प्रबंधक खुद को बचाने के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

टेप से जुड़ी और पन्ने फटे उत्तरपुस्तिकाएं भी भेज दीं
किरन देवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के अनुक्रमांक 1260033828 विषय विज्ञान के परीक्षार्थी विशेष धाकरे की उत्तरपुस्तिका टेप और कटी-फटी भेजी गई। अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की तरफ से केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया गया है। परीक्षार्थी का अनुक्रमांक 1260033828 के स्थान पर 1260038828 अंकित है। इस उत्तरपुस्तिका के पृष्ठ संख्या तीन, चार, पांच व सात पर टेप लगा हुआ है। यह पेज फटे भी मिले हैं। जांच समिति के समक्ष 11 मई तक अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

 

केंद्र व्यवस्थापक से बंडल वाहक तक फंसे
उत्तरपुस्तिकाओं की गड़बड़ी में केंद्र व्यवस्थापक से बंडल वाहक तक से जवाब मांगा गया है। केंद्र व सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और छात्र को कागज प्रस्तुत करने होंगे। इस वजह से इन परीक्षार्थियों का परीक्षाफल भी रोक दिया गया है। जांच समिति के समक्ष उत्तरपुस्तिकाओं वाला रजिस्टर, फोटोयुक्त उपस्थितिपत्र, सिटिंग प्लान आदि की जानकारी देनी होगी।

इन केंद्रों पर मिली हैं गड़बड़ी
- स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जारुआ में इंटर के अनुक्रमांक 2265037775 विषय हिंदी के परीक्षार्थी सौरभ की दो उत्तरपुस्तिकाएं मिली हैं ।
- जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सेवला गोरवा डौकी में इंटर के अनुक्रमांक 2265048334 विषय अंग्रेजी के परीक्षार्थी चंद्रमोहन सिंह की दो उत्तरपुस्तिकाएं हैं।
- सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज नगला छहरी सैंया में इंटर के अनुक्रमांक 2265052168 विषय गणित के परीक्षार्थी अमन की दो उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं।
- भगवती देवी इंटर कॉलेज आगरा में इंटर की अनुक्रमांक 2265035664 विषय गणित के परीक्षार्थी प्रिंस की दो उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं।
- एसआईपी आदर्श इंटर कॉलेज नगला अजीता में इंटर के अनुक्रमांक 2265013369 विषय भौतिक विज्ञान के परीक्षार्थी करन की दो उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं।
- एमएस इंटर कॉलेज गढ़ी चंदन में इंटर के अनुक्रमांक 2265031895 विषय अंग्रेजी के परीक्षार्थी रामा की दो उत्तरपुस्तिकाएं मिली हैं।
- भगवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस वाजिदपुर फतेहाबाद में हाईस्कूल के अनुक्रमांक 1260043597 विषय हिंदी के परीक्षार्थी रोहित की दो उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं।

 

नोटिस पर किया जाएगा अमल
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संबंधी पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेजे जाते हैं। उत्तरपुस्तिकाओं के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं, उन पर अमल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed