{"_id":"5a9005994f1c1b3c718b688c","slug":"up-cm-yogi-aditynath-reached-mathura-for-holi-celebration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रसोत्सव कार्यक्रम में किया कलाकारों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रसोत्सव कार्यक्रम में किया कलाकारों का सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
मथुरा में होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत के सुरों से झंकृत हो उठी। ब्रज होली रसोत्सव में आए पद्म विभूषण पंडित जसराज ने इस शाम को अपनी गायकी के बल पर शिखर का स्पर्श कराया तो पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की बासुरी की धुनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर कलाकारों ने कला के रंग बिखेरे तो प्रांगण में बैठे ब्रजवासियों का रोम-रोम झूम उठा।
यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी प्रांगण में आयोजित इस दो दिवसीय रसोत्सव का शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर विराजमान शास्त्रीय संगीत के बेताज बादशाह पद्म विभूषण पंडित जसराज के शास्त्रीय गायन और पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी को सुनने के लिए हर कोई लालायित था।
प्रशंसकों की विशाल भीड़ में पंडित जसराज ने शास्त्रीय संगीत के साथ लय और सुर की ताल मिलाई तो हर कोई वाह-वाह कर उठा। संगीत और सुर के इस अद्भुत संगम ने यहां विशाल जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
24 फरवरी की सुबह सवा सात बजे श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। यहां वह साढ़े सात से आठ बजे तक रहेंगे। सुबह को 10:15 पर वृंदावन में हरिहर आश्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद लठामार होली में शामिल होने के लिए बरसाना जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के 10 से भी ज्यादा मंत्री होली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला 23 फरवरी की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये देश की संस्कृति को जीवित रखे हैं। शास्त्रीय संगीत जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करता है। ऊर्जा इन्हीं साधकों के माध्यम से आ रही है।
ब्रज होली रसोत्सव में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सांसद हेमामालिनी ने अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, रीता बहुगुण जोशी का भी स्वागत किया।
ब्रज होली रसोत्सव में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सांसद हेमामालिनी ने अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, रीता बहुगुण जोशी का भी स्वागत किया।