फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Sports Directorate Invites Coaches Offers 1.50 Lakh Monthly Honorarium

UP: यूपी के छात्रावासों में प्रशिक्षक बनने का मौका, 1.50 लाख रुपये मिलेगा मानदेय; इनको मिलेगी प्राथमिकता

Wed, 29 Jul 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के 34 आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षकों की संविदा भर्ती निकाली गई है। चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
UP Sports Directorate Invites Coaches Offers 1.50 Lakh Monthly Honorarium
वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता

विस्तार

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधीन प्रदेश के 34 आवासीय छात्रावासों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए हॉकी, वॉलीबाल, तैराकी, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती और तीरंदाजी में बालक व बालिका वर्ग, हैंडबाल में केवल बालिका वर्ग व फुटबाल, बॉक्सिंग, क्रिकेट व जूडो में केवल बालक वर्ग के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेल या 4 वर्ष में आयोजित होने वाले विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी, पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, ओलंपिक, विश्व कप, एशियन या राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके प्रशिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन 14 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed