{"_id":"61eac52ea3417f626c61b47f","slug":"vhp-champat-rai-reached-vrindavan-told-construction-work-of-ram-mandir-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दो दिन के प्रवास पर वृंदावन पहुंचे विहिप के महासचिव चंपत राय, संतों को दी राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दो दिन के प्रवास पर वृंदावन पहुंचे विहिप के महासचिव चंपत राय, संतों को दी राम मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:20 AM IST
सार
चंपत राय ने महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के आश्रम में पहुंचकर संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे चंपत राय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का कार्य देख रहे चंपत राय अपने दो दिन के प्रवास के दौरान शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात में चंपत राय ने अयोध्या में चल रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण से संबंधित सभी जानकारी संतों और धर्माचार्यों के समक्ष रखी।
संतों को दी जानकारी
विहिप के महासचिव ने सुदामाकुटी में गीता मनीषी गीतानंद महाराज, महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, महामंडलेश्वर चितप्रकाशानंद आदि से मिलकर मंदिर निर्माण कार्य का ब्योरा रखा। बैठक में उन्होंने संतों को बताया कि निर्माण कार्य बहुत तेजी के साथ चल रहा है और समय से पूर्व इसे पूरा कर लिए जाने की संभावना है। यहां से वह महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर के आश्रम में पहुंचकर संतों और धर्माचार्यों के साथ बैठक की। यहां भी उन्होंने हिंदुओं की आस्था का केंद्र निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर की प्रगति के बारे में भी चर्चा की।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, भाजपा के उत्तर प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री राकेश जैन, अयोध्या से गोपाल, देवेंद्र राठौर, ओमप्रकाश सिंह, अमित जैन, राजकुमार शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी के अलावा कथा प्रवक्ता रसिया बाबा, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, रामनिवास गुरुजी, अभिषेक कृष्ण शास्त्री महाराज, जय गोपाल शास्त्री थे। इससे पूर्व सत्यभान शर्मा एवं भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुरजी द्वारा चंपत राय, राकेश जैन का अभिनंदन किया।
Trending Videos