फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village Head Files FIR Against Bhim Army District Chief Husband Over Alleged Affair

UP: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पर एफआईआर, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 12 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा में ग्राम प्रधान ने अपने पति और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दूसरी महिला से संबंध रखने और विरोध पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्रधान ने ससुराल के अन्य सदस्यों पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जबकि जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

विज्ञापन
Village Head Files FIR Against Bhim Army District Chief Husband Over Alleged Affair
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली में ग्राम पंचायत अरेला की प्रधान ने अपने पति, जो भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आगरा जिलाध्यक्ष भी हैं, के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत खंदौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रधान ने अपने पति पर एक अन्य महिला से अवैध संबंध रखने और उसे पत्नी की तरह रखने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि जब पति की करतूत की जानकारी हुई तो उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों से इस पर आपत्ति जताई। आरोप है कि पति ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिकी में प्रधान ने अपनी सास, ससुर और जेठ पर भी पति का पक्ष लेने और उन्हें लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पारिवारिक विवाद को राजनीतिक साजिश बताया
उधर, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के आगरा जिलाध्यक्ष ने पत्नी की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। अवैध संबंध की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed