सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voters of Braj defeated even the kings and emperors in Lok Sabha Elections

मथुरा: क्षेत्रवाद और न जातिवाद...ब्रज के मतदाताओं ने राजा-महाराजाओं तक को हरा दिया; ऐसे चुना अपना सांसद

राहुल दक्ष, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्रज के मतदाताओं ने क्षेत्रवाद और जातिवाद को नकारने का काम किया है। इतना ही नहीं यहां से राजा-महाराजा व कद्दावर राजनेता भी लोकसभा चुनाव में हारे हैं। 
 

voters of Braj defeated even the kings and emperors in Lok Sabha Elections
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा यानि ब्रज यहां के मतदाता क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति से खुद को परे रखते हुए सांसद का चुनाव करते हैं। 1952 से 2019 तक के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने इसे साबित भी किया है। यहां के मतदाताओं ने राजा-महाराजाओं तक को चुनावी मैदान में हार का मुंह दिखा दिया। बाहरी प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधकर उनको लोकसभा भेजने का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही यहां मतदाताओं की छवि रही है कि जातिवाद की राजनीति से कान्हा की धरा हमेशा दूर रही है।
Trending Videos


मथुरा संसदीय सीट पर राजा महाराजाओं के साथ स्थापित राजनीतिज्ञ भी जमानत जब्त करा चुके हैं। पहले आम चुनाव में राजा महेंद्र प्रताप को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे अटल बिहारी वाजपेयी की यहां से जमानत जब्त हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी और उन्हीं की पुत्री ज्ञानवती को भी हार का मुंह देखना पड़ा। गांधी परिवार के निकटस्थ एवं विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह भी यहां से हारे। अवागढ़ के महाराजा कुंवर मानवेंद्र सिंह इस सीट से तीन बार सांसद बने, लेकिन एक बार हारना भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुर के ही महाराजा विश्वेंद्र सिंह भी यहां से जीत दर्ज करने में नाकाम रहे थे। 1969 के उपचुनाव में डीग के राजा मान सिंह मथुरा आकर चुनावी अखाड़े में कूदे, लेकिन जनता ने पराजित कर दिया। जनपद की राजनीति के बड़े चेहरे पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा बसपा जैसी दमदार पार्टी से चुनाव लड़कर भी विजय ध्वज नहीं फहरा सके। पूर्व मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण एवं दिग्गज राजनेता के पुत्र खुद विधायक रहे पूरन प्रकाश भी सांसद नहीं बन पाए।

प्रदेश की राजनीति के साथ इंदिरा गांधी से सीधा संबंध रखने वाले तथा मुख्यमंत्री के दावेदार रहे पूर्व वित्त मंत्री लक्ष्मीरमण आचार्य भी दो बार हारे। गांधी परिवार से निकट संबंध के लिए प्रसिद्ध एवं उद्योगपति महेश पाठक ने इस सीट से दमदारी से चुनाव लड़ा, लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहे।

सितारों से सजेगा ब्रज में चुनाव प्रचार
भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड अभिनेता व हेमा के पति धर्मेंद्र आएंगे। बेटी व अभिनेत्री ईशा देओल और अहाना देओल ने भी ब्रज में रहकर चुनाव प्रचार का मन बना लिया है। अप्रैल के शुरुआत में इनके आने की संभावना है। अन्य दल भी बॉलीवुड की हस्तियों को लाकर चुनाव प्रचार कराने के मूड में हैं। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र, ईशा, अहाना चुनाव प्रचार करने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed