{"_id":"69d484a47156c90db102d022","slug":"walk-10-000-steps-and-cut-500-calories-simple-formula-to-avoid-major-diseases-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health: रोजाना 10 हजार कदम, 7 से 8 घंटे की नींद, अपनाया ये फॉर्मूला तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये छह बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: रोजाना 10 हजार कदम, 7 से 8 घंटे की नींद, अपनाया ये फॉर्मूला तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये छह बीमारियां
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के अनुसार रोज 10 हजार कदम, 7-8 घंटे नींद और 500 कैलोरी कम करने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। खराब खानपान और जीवनशैली के कारण युवाओं में मधुमेह, हृदय रोग और मोटापा तेजी से बढ़ रहा है।
हार्ट अटैक (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
रोजाना 10 हजार कदम, 7-8 घंटे नींद और भोजन में 500 कैलोरी कम। इसे अपनाने से लोग मोटापा, हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ बताते हैं कि करीब 18 फीसदी में दो से अधिक बीमारियां मिल रही हैं।
Trending Videos
मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ये सभी बीमारियां खराब आदतों से बन रही हैं। इसमें 10-11 फीसदी को मधुमेह, 3-5 फीसदी में उच्च रक्तचाप, दो में हृदय रोग और बाकी को फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल समेत अन्य परेशानी मिल रही हैं। चिंता की बात ये है कि इसमें 20-25 साल के युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर लोग रोजाना 10 हजार कदम, भोजन में 500 कैलोरी कम कर लें और 7-8 घंटे नींद लें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
80 फीसदी लोगाें में कैलोरी का संतुलन बिगड़ा
एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि कार्य के हिसाब से लोगों को कैलोरी तय है। इसमें 60 किलो वजनी अल्प कार्य करता है तो उसके लिए 2400 कैलोरी, सामान्य कार्य करने वालों के लिए 2800 कैलोरी और अत्यधिक शारीरिक परिश्रम करने वालों को 3800 कैलोरी का भोजन करना चाहिए। 70-80 फीसदी लोगों में कैलोरी का औसत गड़बड़ मिला है। ऐसे लोग कैलोरी को संतुलित करने से बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

तीन से पांच गुना तक शरीर में पहुंचा रहा नमक-तेल
एसएन के हृदय रोग विभाग के डॉ. सौरभ नागर ने बताया कि महीने में औसतन करीब 200 की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी कर रहे हैं। इनमें 25-30 की उम्र के भी मरीज हैं। पूछताछ में मरीज नमक, तेल और चीनी की मात्रा तीन से पांच गुना तक मिल रही है। औसतन 24 घंटे 2 से ढाई ग्राम नमक, 2-3 ग्राम चीनी और 50 एमएल तेल ही शरीर में किसी भी रूप में पहुंचना चाहिए।

ये करें:
भोजन: फास्टफूड-जंक फूड से बचें। दाल, हरी सब्जी, फल और मोटा अनाज लें।
नशा: तंबाकू, पान मसाला, खैनी, शराब, बीडी-सिगरेट का पूरी तरह से त्याग करें।
वजन: वजन बढ़ने से बीमारियों दस्तक देती हैं, वजन के हिसाब से व्यायाम तय करें।
प्रदूषण: इससे भी बीमारियां बढ़ रही हैं। धूल-धुआं वाले क्षेत्रों में जाने से बचें-मास्क लगाएं।